BL Awards 2020: YouTube की दुनिया में कौन है कॉमेडी का बादशाह, Tanmay Bhat, Zakir Khan या फिर Sumukhi Suresh? वोट करके बनाए विनर

Bollywood Life Awards 2020 most popular comedian: तन्मय भट (Tanmay Bhat), जकीर खान (Zakir Khan) सुमुखी सुरेश (Sumukhi Suresh)अबीश मैथ्यू (Abish Mathew), या अनु मेनन (Anu Menon) कौन है यूट्यूब की दुनिया में सबसे पॉपुलर कॉमेडियन, वोट करके दें अपना जवाब

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: February 25, 2020 6:42 PM IST

BL Awards 2020: किसी को हंसाना, सबसे मुश्किल का काम होता है। लेकिन कुछ लोगों में ये हुनर कूट-कूटकर भरा होता है। कई सारे ऐसे कॉमेडी स्टार्स हैं जो यूट्यूब की दुनिया में छाए हुए हैं। इनके इसी टैलेंट को सम्मानित करने के लिए बॉलीवुड लाइफ लेकर आ रहा है मोस्ट पॉपुलर कॉमेडियन अवॉर्ड। बॉलीवुड लाइफ अवॉर्ड्स 2020 के लिए हमारे नॉमिनीज हैं यू-ट्यूब की दुनिया से ये 5 ऐसे कॉमेडी स्टार्स जिनकी कॉमेडी ने आपको पेट भरकर हंसाया है। तो कौन हैं आपका फेवरेट और किसे बनाना चाहते हैं आप अपना विनर? ये बात आप हमें अपने बहुमूल्य वोट के जरिए बता सकते है। नीचे दिए गए बॉक्स में अपना फेवरेट कॉमेडी स्टार पर क्लिक कर उसे जिताएं और इसके साथ ही जानें इन 5 दमदार कॉमेडी स्टार्स के बारे में।

वोट करके जितवाएं अपने फेवरेट को मोस्ट पॉपुलर कॉमेडी स्टार का टाइटल

तन्मय भट्ट (Tanmay Bhat)

इंग्लिश स्टैंड अप कॉमेडी के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज कर चुके तन्मय भट्ट कई सालों से अपने ब्लॉग्स के चलते सोशल मीडिया पर छाए हुए है। उनके यू-ट्यूब चैनल पर स्टैंड अप कॉमेडी और ब्लॉग्स के अलावा सबसे ज्यादा मशहूर है गेमिंग वीडियोज। जिसमें वो दर्शकों को भी अपने साथ जोड़कर जमकर हंसाते है।

जाकिर खान (Zakir Khan)

जाकिर खान ‘हक से सिंगल’ और ‘कक्षा ग्यारहवीं’ जैसे ब्लॉग्स के चलते सबसे ज्यादा मशहूर हैं। जाकिर खान की कॉमेडी और डिलिवरी स्टाइल्स के तो लोग दीवाने हैं। जाकिर इससे पहले एआईबी (A.I.B.) की टीम का भी हिस्सा थे।

सुमुखी सुरेश (Sumukhi Suresh)

सुमुखी सुरेश के अमेजन प्राइम स्पेशल ‘डोन्ट टेल अम्मा’ ने काफी तारीफें लूटी। उनके यू-ट्यूब चैनल पर आपको कई सारे और धमाकेदार स्टैंड अप कॉमेडी वीडियोज मिलेंगे जो आम भारतीय लोगों के रवैये और मजेदार मूमेंट्स पर होते है। सुमुखी सुरेश अपने कॉमिक स्टाइल के चलते सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

अबीष मैथ्यू (Abish Mathew)

अबीष मैथ्यू को सबसे ज्यादा जाना जाता है उनके कॉमेडी शो ‘सन ऑफ अबीश’ के जरिए, ये कॉमेडी शो साल 2015 में शुरू हुआ था। अबीश कई सेलिब्रिटीज जैसे स्वरा भास्कर, विद्या बालन, इरफान खान और सोनाक्षी सिन्हा के इंटरव्यूज के जरिए सोशल मीडिया पर नाम कमा चुके हैं।

अनुराधा मेनन (Anuradha Menon)

लोला कुट्टी के नाम से मशहूर अनुराधा मेनन एक बेहद चर्चित कॉमेडियन हैं। वो अपने कॉमेडी स्टाइल्स से कई लोगों को इंप्रेस कर चुकी है। उनके वन लाइनर्स जैसे ‘आई एम माई पैरेंट्स फेवरेट चाइल्ड’ और ‘आई एम ऑल्सो माई पैरेंट्स ओनली चाइल्ड’ दर्शकों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर देते हैं।

बॉलीवुड लाइफ अवॉर्ड्स 2020 की दूसरी कैटेगरीज में वोट करने के लिए यहां पर क्लिक करें

लेकिन इनमें से आपका कौन सा कॉमेडी स्टार सबसे फेवरेट है। जल्दी सी वोट करें और बनाए विनर।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...