Bhojpur Movie: आपको हिंदी सिनेमा की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के नाम पता होंगे. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी भोजपुरी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसकी कमाई देखकर हर कोई हैरान रह गया था. बॉक्स ऑफिस पर उतरते ही इस फिल्म ने तहलक मचा दिया था. कमाई के मामले में इस फिल्म ने इस कदर रिकॉर्ड तोड़े कि कई बॉलीवुड फिल्में देखती ही रह गईं. छोटे से बजट में तैयार हुई इस भोजपुरी फिल्म ने भोजपुरी सिनेमाज को लेकर लोगों का नजरिया भी बदल दिया था. बजट से 120 गुना कमाई करके इस फिल्म ने हर किसी की बोलती बंद कर दी थी. सिनेमाघरों में ये फिल्म 4-5 महीनों तक चलती रही.
इस जबरदस्त कमाई करने वाली भोजपुरी फिल्म का नाम ‘ससुरा बड़ा पईसा वाला’ है, जिसमें मनोज तिवारी लीड हीरो के तौर पर शामिल थे. यह भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी की लीड किरदार में पहली फिल्म है. इस फिल्म को अजय सिन्हा द्वारा निर्देशित किया गया है. इस कमाल की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है में मनोज तिवारी के अपोजिट एक्ट्रेस रानी चटर्जी शामिल हैं.
कमाई 120 गुना मुनाफा
महज 30 लाख के बजट में तैयार हुई फिल्म ‘ससुरा बड़ा पईसा वाला’ ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए करीब 36 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म ने अपने बजट से 120 गुना से भी ज्यादा का कलेक्शन किया था. इसी के साथ, इस फिल्म ने हाईएस्ट ग्रॉसिंग का रिकॉर्ड कायम किया था. जिसे आजतक कोई भी तोड़ नहीं पाया है. इस फिल्म के बाद भोजपुरी सिनेमा के प्रति लोगों की जागरूकता भी बढ़ी थी.
ब्लॉकबस्टर भोजपुरी फिल्म ‘ससुरा बड़ा पईसावाला' रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक प्रेम कहानी दिखाई जाती है. कहानी में मनोज तिवारी और रानी चटर्जी को एक-दूजे से प्यार हो जाता है, लेकिन दोनों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लेकिन बाद में शादी करके ही मानते हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates