Aae Hum Barati Barat Leke Teaser: भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) की अपकमिंग फिल्म 'आए हम बाराती बारात लेके' (Aae Hum Barati Barat Leke) का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें वो जसविंदर कौर (Jasvindar Kaur) के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। निरहुआ की अपकमिंग फिल्म की कहानी मथुरा में बेस्ड है, जहां उन्हें एक पंजाबी कुड़ी से प्यार हो जाता है। इसके बाद वो मथुरा से लुधियाना तक का सफर तय करते हैं ताकि वो अपनी मोहब्बत को अपने नाम कर पाएं। अपनी मोहब्बत को अपने नाम करने के लिए उन्हें कई तरह के टेस्ट देने होंगे। फिल्म के टीजर के अनुसार 'आए हम बाराती बारात लेके' में दिनेश लाल यादव निरहुआ अदाकारा जसविंदर कौर के साथ जमकर रोमांस करेंगे और उन्हें पाने के लिए धुंआदार एक्शन भी करते दिखेंगे। आप फिल्म का टीजर नीचे देख सकते हैं:
भोजपुरी सुपरस्टार 'निरहुआ' इन दिनों लखनऊ में अपना इलाज करा रहे हैं। वो अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, जिस दौरान उन्हें कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद वो कुछ दिनों घर पर ही रहे लेकिन तबीयत में सुधार नहीं होने के बाद उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुनने में आ रहा है कि दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की तबीयत ठीक होने में अभी थोड़ा वक्त लगेगा।
फिल्म 'आए हम बाराती बारात लेके' की बात करें तो इसके लिए पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री एक्साइटिड है। इस फिल्म के साथ निरहुआ एक नया एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। वो भोजपुरी सिनेमा को पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में देखना होगा कि वो अपनी कोशिश में कितने कामयाब हो पाते हैं। फिल्म का टीजर बेहतरीन है, जिसे देख उम्मीद की जा सकती है कि इसे दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिलेगा।
Subscribe Now
Enroll for our free updates