Akshara Singh React on Pawan Singh and Khesari Lal Yadav Fight: भोजपुरी इंडस्ट्री में पावरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) के बीच हुई शुरू जुबानी जंग चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों स्टार्स लाइव आकर एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कई खुलासे कर रहे हैं। बीते दिन पवन सिंह ने लाइव आकर भोजपुरी इंडस्ट्री के तमाम छोटे और बड़े स्टार्स सहित खेसारी लाल यादव से भी हाथ जोड़कर माफी मांगी। ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने भी पवन और खेसारी की लड़ाई पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने इस विवाद पर नाराजगी जताई है। Also Read - पवन-अक्षरा से लेकर रवि किशन-नगमा सहित इन सेलेब्स की लव स्टोरी ने बटोरी थीं सुर्खियों, देखें लिस्ट
अक्षरा सिंह ने लाइव आकर कहा कि पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच हुई लड़ाई पर नाराजगी जताई है। एक्ट्रेस ने कहा कि स्टारडम को झेल पाना सबके बसकी बात नहीं होती है। सब लोग इसका फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब दूसरी इंडस्ट्री में किसी का गाना रिलीज होता है, तो सभी लोग एक दूसरे का सपोर्ट करते हैं। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि रवि किशन और मनोज तिवारी जैसे स्टार्स से सीखो, वो दोनों कितने डाउन टू एअर्थ हैं। इन लोगों से आपको सीखना चाहिए। असली सुपरस्टार ये लोग हैं, उनके पैर की धूल तक नहीं बन पाओगे आप लोग।
अक्षरा सिंह ने यहां तक कहा कि चार गाने से अपने आप को भगवान समझने लगे हैं। स्टारडम पचाना सबके बस की बात नहीं है। आपको बता देखें अक्षरा सिंह से पहले दिनेश लाल यादव ने भी पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की लड़ाई पर अपना पक्ष रखा था। हालांकि पवन और खेसारी के बीच हुई जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई लोगों का मानना है कि ये दोनों अपने आने वाले गानों के लिए टीआरपी बटोर रहे हैं। लोगों यहां तक कह रहे हैं कि पवन और खेसारी दो महीने बाद एक दूसरे के साथ केक काटते हुए दिखाई देंगे। Also Read - Mother's Day 2022: भोजपुरी अदाकाराओं ने अपनी मां के साथ शेयर कीं फोटोज
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।