अक्षरा सिंह और पवन सिंह का अफेयर रहा है.
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अपने काम के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस के तमाम चाहने वाले फैंस उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं. अब अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है वह किसी डेट कर रही हैं. हालांकि, उन्होंने नाम नहीं बताया है. इसके बाद लोगों का कहना है कि अक्षरा सिंह अपने एक्स बॉयफ्रेंड पवन सिंह (Pawan Singh) को भूलकर आगे बढ़ गई हैं. फिलहाल, फैंस काफी अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस को लेकर काफी खुश हैं. आइए जानते हैं कि भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह ने क्या बताया है.
एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने एक यूट्यूब चैनल इंटरव्यू दिया है. इस दौरान उनसे पवन सिंह के साथ विवादों को लेकर आने वाली खबरों का सवाल किया गया. अक्षरा सिंह ने कहा, 'मेरे विवादों को पढ़ने का टाइम ही नहीं है. मैंने अपने काम पर ध्यान देती हूं, सब नेगेटिविटी है. क्यों किसी बात से फर्क पड़ने देना, अपने मन को क्यों खराब करें.' एक्ट्रेस से उस दौर को याद करने का सवाल किया गया. अक्षरा सिंह ने कहा, 'मैं भुला चुकी हैं. मुझे कुछ याद नहीं रखना, जो भी मेरी जिंदगी में नेगेटिव रहा है.' पवन सिंह की अच्छाई के बारे के सवाल पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा, 'जितना अच्छा किया उससे ज्यादा तो... इतना ज्यादा अच्छा ही किया है कि अब कुछ अच्छा याद ही नहीं आ रहा है. वो हमारी इंडस्ट्री में काम करते हैं. बतौर सिंगर बहुत अच्छे है. एक्टर नहीं. मैं उनसे अच्छा एक्टर निरहुआ को मानती हूं. वो सबसे बेहतरीन एक्टर हैं.'
View this post on Instagram
अक्षरा सिंह ने इंटरव्यू के दौरान बताया दिल टूटने के बाद उनकी जिंदगी में क्या बदलाव आए. उन्होंने कहा कि वो पहले काफी शांत और रिजर्व रहती थीं. उन्हें इस बात की चिंता रहती थी कि लोग क्या सोचेंगे. लेकिन अब उनमें कोई डर नहीं है. वो अपनी जिंदगी को खुलकर जीती हैं. अक्षरा सिंह ने बताया कि वह रिलेशनशिप में हैं और डेटिंग कर रही हैं. हालांकि, उन्होंने पहचान उजागर करने से मना किया क्योंकि वह नहीं चाहती किसी की नजर लग जाए. एक्ट्रेस ने बताया, 'प्यार दोबारा हुआ है ना, चल रहा है. पुराना जो हो गया, वो भूतकाल में जा चुका है. अभी मैं वर्तमान की चिंता करूंगी.' अक्षरा सिंह ने किसी के साथ प्यार होने के सवाल पर कहा, 'मैं प्यार में हूं. लेकन अभी टाइम है. फिलहाल, प्यार के प पर पहुंची हूं. थोड़ा सा प्रोसेस होने दीजिए. मैं आपको कुछ ही दिनों बाद अपने प्यार के बारे में बताऊंगी. बिना प्यार के कोई जिंदा नहीं कर सकता. मैं नाम अभी नहीं बताऊंगी क्योंकि मुझे नजर बहुत जल्दी लगती है. अगर मैंने नाम बता दिया और नजर लगाई तो? शादी का अभी पता नहीं, लेकिन पहले जिनसे प्यार हुआ है उन्हें जान लें.' ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.