कैसा है 'चटोरी बहू 2' का ट्रेलर?
Chatori Bahu 2 Trailer Out: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अंजना सिंह 'बिंदु', 'संसार', 'दिलदार सावरिया' और 'हीरो गमछावाला' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं. वहीं अब वो अपनी नई फिल्म 'चटोरी बहू 2' (Chatori Bahu 2) को लेकर चर्चा में हैं. भोजपुरी सिनेमा में 1 दशक से ज्यादा समय से अपनी फिल्मों के जरिए फैंस के दिलों पर राज करने वाली अंजना सिंह (Anjana Singh) की नई फिल्म 'चटोरी बहू 2' का ट्रेलर रिलीज (Chatori Bahu 2 Trailer Out) हो चुका है, जिसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.
आपको बता दें कि, अंजना सिंह की नई फिल्म (Anjana Singh New Movie) रसोई घर की चारदीवारी से निकलकर कुकिंग में अपनी नई पहचान बनाने तक के सफर को दिखाती है. फिल्म में देखने को मिलेगा कि घर की रसोई से शुरू हुई पाक कला के जरिए कैसे अंजना सिंह पूरे जिले में अपनी पहचान बनाती हैं. हालांकि, एक्ट्रेस का ये सफर आसान नहीं होगा, जिसकी झलक ट्रेलर में देखने को मिल रही है. 'चटोरी बहू 2' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है.
'चटोरी बहू 2' में अंजना सिंह (Anjana Singh Movie) का बिल्कुल सीधी-साधी बहू वाला रूप देखने को मिलेगा. फिल्म में अंजना एक गरीब घर की बहू के किरदार में हैं, जिसमें उनकी एक देवरानी और एक जेठानी होती हैं, जो अंजना को कुछ खास पसंद नहीं करती हैं, लेकिन कुकिंग में परफेक्ट अंजना टेस्टी खाना बनाकर पूरे परिवार का दिल जीत लेती है. हालांकि, जब बात उनकी बच्ची के स्कूल एडमिशन की आती है, तो देवरानी और जेठानी मिलकर पूरी साजिश करती हैं, कि बच्ची का एडमिशन सरकारी स्कूल में ही हो, प्राइवेट में नहीं और यही बात अंजना को इतनी बुरी लगती है कि, वो अपनी पाक कला के दम पर अपनी पहचान बनाकर अपनी बच्ची का एडमिशन एक अच्छे स्कूल में कराने का सोचती है.
अपनी बच्ची की पढ़ाई के लिए अंजना जिले में होने वाले कुकिंग कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेती हैं, लेकिन उनके लिए ये सफर काफी मुश्किल भरा होने वाला है, क्योंकि उनकी देवरानी और जेठानी उनकी राहों में मुसीबतों का पहाड़ खड़ा करने वाली हैं. 5 मिनट 7 सेकंड का ये वीडियो काफी इमोशनल कर देने वाला है, जिसे देखकर दर्शकों की आंखे भर आएंगी.
'चटोरी बहू 2' का ट्रेलर (Chatori Bahu 2 Trailer) दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है, अब फैंस फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अंजना सिंह की एक-एक मूवी जबरदस्त और सुपर-डुपर' दूसरे ने लिखा, 'ट्रेलर बहुत अच्छा है अब बस मूवी का वेट है', तो वहीं काफी सारे लोग सवाल करते दिखे कि, 'ये मूवी कब आएगी.' बता दें कि, फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा अभी तक नहीं हुई है. हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही ये सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…