आशा भोसले अलग-अलग भाषाओं में कई गाने गाए हैं.
पॉपुलर सिंगर आशा भोसले (Asha Bhosle) का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने 12 अप्रैल को मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांस ली है. आशा भोसले को एक दिन पहले हॉस्पिटल में एडमिट करवाया था. आशा भोसले की बेहतरीन आवाज की दुनिया दीवानी है. उन्होंने एक से बढ़कर एक गानों को अपनी आवाज दी और फैंस के बीच छा गई हैं. आशा भोसले ने ना सिर्फ हिंदी गानों को बल्कि दूसरी भाषाओं में गाने गाए. यहां तक कि आशा भोसले ने भोजपुरी गाने भी गाए और उन्हें काफी पसंद किया जाता है. उनके भोजपुरी गाने इतने ज्यादा पॉपुलर हैं कि यूट्यूब पर बार-बार प्ले किए जाते हैं. आइए जानते हैं कि आशा भोसले के टॉप-5 भोजपुरी सॉन्ग्स (Asha Bhosle Bhojpuri Songs) कौन से हैं.
भोजपुरी गाना 'गोरकी पतरकी रे'
आशा भोसले ने भोजपुरी गाने 'गोरकी पतरकी रे' को गाया है. उनका साथ दिग्गज गायक मोहम्मद रफी ने दिया है. इस गाने के बोल अंजान ने लिखे थे. फिल्म 'बलम परदेसिया' का ये गाना काफी पसंद किया जाता है.
भोजपुरी गाना 'मोरे होंठवा से नथुनिया'
भोजपुरी गाने 'मोरे होंठवा से नथुनिया' को आशा भोसले ने गाया था. भोजपुरी फिल्म 'दंगल' के इस गाने को कुलवंत जानी ने लिखा था. आशा भोसले का ये गाना काफी पॉपुलर हुआ था.
भोजपुरी गाना 'तोड़ के पिंजरा'
आशा भोसले ने भोजपुरी गाने 'तोड़ के पिंजरा' को गया है. आशा भोसले का ये गाना फिल्म 'बलम परदेसिया' में है. गाने 'तोड़ के पिंजरा' को मशहूर गीतकार अंजान ने लिखा था.
भोजपुरी गाना 'केहू लुटेरा केहू चोर'
भोजपुरी फिल्म 'धरती मैया' का चर्चित गाना 'केहू लुटेरा केहू चोर' काफी पसंद किया जाता है. इस गाने को आशा भोसले ने गाया था और इसको लक्ष्मण शाहबादी ने लिखा था.
भोजपुरी गाना 'रिम झिम बरसे'
आशा भोसले की आवाज में भोजपुरी गाना 'रिम झिम बरसे' काफी पॉपुलर हुआ. गाना 'रिम झिम बरसे' को आशा भोसले के साथ प्रीत सागर ने अपनी आवाज दी. इस गाने को केके शाही ने लिखा था.
बताते चलें कि आशा भोसले को जब तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती करवाया था जो उनको चाहने वाले फैंस और सेलिब्रिटीज चिंतित हो गए थे. आशा भोसले के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे थे लेकिन उनका निधन हो गया. आशा भोसले के निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. दिग्गज गायिका के निधन के बाद फैंस से लेकर सितारे उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.