Badshah Recreate Bhojpuri Version of Pani-Pani Song: बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर-रैपर बादशाह (Badshah) अक्सर अपने गानों के चलते चर्चा में बने रहते हैं। इन दिनों बादशाह अपने सुपर हिट गाने 'पानी-पानी' (Pani-Pani Song) के भोजपुरी वेर्जन को लेकर छाए हुए हैं। इस गाने में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav)और बोल्ड अदाकाराओं में से एक अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की बोल्ड केमिस्ट्री दिखाई देगी। हाल ही में इस गाने का टीजर यूट्यूब पर जारी किया गया है। इसके अलावा अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर गाने का टीजर फैंस के साझा किया है। Also Read - पवन-अक्षरा से लेकर रवि किशन-नगमा सहित इन सेलेब्स की लव स्टोरी ने बटोरी थीं सुर्खियों, देखें लिस्ट
अक्षरा सिंह ने गाने का टीजर शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'आप लोगों ने पानी-पानी के भोजपुरी वर्जन को खूब प्यार दिया है।' वहीं खेसारी ने कैप्शन में लिखा, 'आप सभी का इंतजार यही होता है खत्म...पानी-पानी अब भोजपुरी में! टीजर रिलीज हो गया है।' इस टीजर में खेसारी और अक्षरा की बोल्ड केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। कुछ दिनों पहले अक्षरा ने बादशाह से अपनी फोटो पोस्ट की थी। कई लोगों को लग रहा था कि अक्षरा जल्द ही बादशाह के किसी नए गाने में दिखाई देंगी। मगर वो सुपरहिट गाने पानी-पानी सॉन्ग के भोजपुरी वर्जन में दर्शकों के बीच धमाल मचाएंगी। अक्षरा सिंह के भोजपुरी फैंस के लिए ये गाना न्यू इयर का ट्रीट होगा। Also Read - Mother's Day 2022: भोजपुरी अदाकाराओं ने अपनी मां के साथ शेयर कीं फोटोज
'पानी-पानी' के भोजपुरी वर्जन का इंतजार दर्शक बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। इसके टीजर को भी दर्शकों की ओर से अच्छा रिस्पांस मिला है। खेसारी इस गाने के टीजर में एकदम स्टाइलिश अंदाज में दिखाई दे रहे हैं, वहीं अक्षरा भी अपनी अदाओं से फैंस को घायल करती नजर आ रही हैं। बताते चलें इसके ओरिजनल गाने में जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) दिखाई दी थीं। ये गाना रिलीज होते हुए यूट्यूब पर छा गया था। Also Read - तलाक की खबरों के बीच अक्षरा सिंह के साथ रोमांस करते नजर आए पवन सिंह, देखें वीडियो!!
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।