Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Akshara Singh ने निशांत भट्ट के साथ किया जबरदस्त डांस, मराठी लुक में हसीन लगीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Akshara Singh Dance with Nishant Bhat: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने बिग बॉस फेम निशांत भट्ट के साथ डांस किया है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।

By: kumar sarash  |  Published: January 25, 2023 4:45 PM IST

Akshara Singh ने निशांत भट्ट के साथ किया जबरदस्त डांस, मराठी लुक में हसीन लगीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Akshara Singh New Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अदाकारा अक्षरा सिंह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस को विजुअल ट्रीट देती नजर आती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही थी। उनका सारी भरा अंदाज फैंस को काफी पसंद आया था। इस बीच उनका एक रील वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। इस क्लिप में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह बिग बॉस 15 फेम निशांत भट्ट के साथ दिखाई दे रही हैं।

अक्षरा सिंह ने निशांत भट्ट के साथ मचाया धमाल

अदाकारा अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्लिप शेयर किया है, जिसमें वो अपने प्यारे दोस्त निशांत भट्ट के साथ डांस कर रही हैं। वीडियो में अक्षरा सिंह मराठी लुक में दिखाई दे रही हैं। अक्षरा का ये लुक देख फैंस की धड़कनें तेज हो गई हैं। वहीं निशांत भट्ट भी काफी स्टाइलिश लग रहे हैं। इस क्लिप पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। साथ ही फैंस लगातार कमेंट भी कर रहे हैं। बता दें कि अक्षरा सिंह और निशांत भट्ट की मुलाकात बिग बॉस ओटीटी में हुई थीं। इसके बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे। इस शो में भोजपुरिया क्वीन अक्षरा सिंह ने जमकर धमाल मचाया था।

यहां देखें वीडियो:

तगड़ी हैं अक्षरा सिंह की फैन फॉलोइंग

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को उनके फैंस भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन बुलाते हैं। बिहरा- यूपी में उनकी लोकप्रियता काफी अच्छी है। अक्षरा सिंह बिग बॉस ओटीटी में दिखाई दी थीं। इस शो में आने के बाद उनकी पॉपुलेरिटी और भी बढ़ गई। अब अक्षरा सिंह को पूरा देश जानता है। अक्षरा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। उनका नाम पवन सिंह के साथ जुड़ा था। हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए।


About the Author

Kumar Sarash