Badki Didi 2 Trailer: भोजपुरी सिनेमा की सबसे पॉपुल एक्ट्रेसेस में से एक काजल राघवानी (Kajal Raghwani) अपनी खूबसूरती ही नहीं, बल्कि अपनी एक्टिंग से भी दर्शकों को अपना दीवाना बनाती रहती हैं. यही वजह है कि दर्शकों को भी उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है. इसी बीच काजल की नई फिल्म 'बड़की दीदी 2' (Badki Didi 2) का ट्रेलर रिलीज हो गया है. एक्ट्रेस के फैंस लंबे समय से उनकी किसी नई मूवी के इंतजार में थे, जो 'बड़की दीदी 2' (Badki Didi 2 Trailer) के ट्रेलर रिलीज से खत्म हुआ. 21 सितंबर 2025 को रिलीज हुए इस ट्रेलर में काजल (Kajal Raghwani New Movie) की दमदार एक्टिंग देखकर फैंस की आंखें नम हो गईं.
Badki Didi 2 के ट्रेलर में क्या है खास?
काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की फिल्म 'बड़की दीदी 2' का ट्रेलर बीफोरयू भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है. ट्रेलर में काजल 'बड़की दीदी' के किरदार में हैं, जो अपने परिवार और खासतौर पर अपनी दो छोटी बहनों की बहुत फिक्र करती हैं. वह अपने परिवार की खुशियों के लिए बड़े-बड़े त्याग करती नजर आती हैं. कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब पता चलता है कि बड़की दीदी को एक गंभीर बीमारी है, जो उनकी जान ले सकती है.
इमोशन, ड्रामा और प्यार का जबरदस्त कॉम्बो
'बड़की दीदी 2' (Kajal Raghwani Badki Didi 2) के ट्रेलर में इमोशन, ड्रामा और प्यार का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है, जिससे यह साफ है कि फिल्म दर्शकों को इमोशनली सफर पर ले जाएगी. काजल की एक्टिंग कमाल की है और उनके एक्सप्रेशंस दि छू लेने वाले हैं. उनके साथ फिल्म में सपना चौहान, ऋतु चौहान, प्रशांत सिंह और प्रेम दुबे जैसे कई और कलाकार भी लीड रोल में नजर आएंगे.
कब रिलीज होगी Badki Didi 2 फिल्म?
इस फिल्म का निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है, जो इसके प्रोड्यूसर भी हैं. कहानी को मंजुल ठाकुर, संदीप सिंह और अरविंद तिवारी ने मिलकर लिखा है. फिल्म के गाने अरविंद तिवारी और प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक ओम झा ने दिया है. कुल मिलाकर इसका ट्रेलर देखने के बाद यह उम्मीद की जा रही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी. वहीं अगर बात करें इसकी रिलीज डेट की तो, फिलहाल उसका ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन ट्रेलर ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है. यह फिल्म काजल को एक बार फिर भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में बनाए रखेगी.
Subscribe Now
Enroll for our free updates