Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

होली से पहले रंग में रंगी मोनालिसा, भोजपुरी एक्ट्रेस के देसी लुक ने सोशल मीडिया पर लगाई आग

Monalisa New Pics: भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो होली से पहले ही रंगों से खेलती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

By: kumar sarash  |  Published: March 4, 2024 10:46 AM IST

होली से पहले रंग में रंगी मोनालिसा, भोजपुरी एक्ट्रेस के देसी लुक ने सोशल मीडिया पर लगाई आग

भोजपुरी से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक में काम करने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से छाई रहती हैं। भोजपुरी की क्वीन मोनालिसा सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। मोनालिसा की कोई भी तस्वीर इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाती है। इस वजह से मोनालिसा को लोग इंटरनेट की क्वीन कहते हैं। वहीं अब एक बार फिर से मोनालिसा ने अपने फैंस का दिल जोरों से धड़का दिया है। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं।

मोनालिसा ने शेयर कीं फोटोज

भोजपुरी अदाकारा मोनालिसा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देख फैंस खुशी से गदगद हो गए हैं। इन फोटोज में मोनालिसा होली से पहले ही रंगों से खेलती नजर आ रही हैं। फोटोज में भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा देसी लुक में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये अंदाज देख फैंस घायल हो गए हैं। मोनालिसा के लेटेस्ट पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्ट करते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि मोनलिसा देसी लिबास में किसी अप्सरा से कम नहीं लगती हैं।

मोनालिसा ने हाल ही में खरीदा घर

भोजपुरी और टीवी इंडस्ट्री में धमाल माचने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा ने हाल ही में मुंबई में अपना ड्रीम हाउस खरीदा है। इस बात की जानकारी मोनालिसा ने एक पोस्ट शेयर कर दी थी। मोनालिसा ने कहा था कि उनका ये सपना भी पूरा हो गया। रिपोर्ट्स की मानें तो मोनालिसा ने 5 बीएचके फ्लैट खरीदा है। बताते चलें कि भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मोनालिसा अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। मोनालिसा के हर एक पोस्ट पर लाखों लोग अपनी जान छिड़कते हैं।


About the Author

Kumar Sarash