Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Monalisa New House: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने मुंबई में खरीदा ड्रीम हाउस, गणपति का नाम लेकर किया गृह प्रवेश

Monalisa New House in Mumbai: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का एक और सपना पूरा हो गया है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर ये जानकारी दी है कि उन्होंने मुंबई में अपना ड्रीम हाउस खरीद लिया है।

By: kumar sarash  |  Published: February 29, 2024 4:55 PM IST

Monalisa New House: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने मुंबई में खरीदा ड्रीम हाउस, गणपति का नाम लेकर किया गृह प्रवेश

Monlisa House: भोजपुरी की क्वीन मोनालिसा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिनमें वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। मोनालिसा की फोटोज पर सभी लोगों ने जमकर प्यार बरसाया था। इस बीच भोजपुरी और टीवी इंडस्ट्री में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है। एक्ट्रेस मोनालिसा का एक नया पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस नए पोस्ट में मोनालिसा ने कहा है कि उनका एक और सपना पूरा हो गया।

मोनालिसा ने खरीदा नया घर

एक्ट्रेस मोनालिसा ने कड़ी मेहनत और लगन से दौलत और शोहरत कमाया है। पहले वो भोजपुरी में काम करती हैं अब वो टीवी इंडस्ट्री में अपना जलवा बिखेरा रही हैं। इस बीच मोनालिसा ने मुंबई में अपना नया घर खरीद लिया है। इस बात की जानकारी मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कर दी हैं। मोनालिया ने गणपति बप्पा की तस्वीर के आगे अपने घर की चाबी रखी है। इन फोटोज में मोनालिसा अपने पति विक्रांत सिंह के साथ नजर आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक मोनालिसा ने 5बीएचके का घर खरीदा है। मोनालिसा के इस पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

बेहद बोल्ड और किलर हैं मोनालिसा का अंदाज

बताते चलें कि भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का अंदाज बेहद कातिलाना है। उनकी फोटोज इंटरनेट पर पलभर में वायरल हो जाती हैं। बोल्डनेस के मामले में मोनालिसा तमाम एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। भोजपुरी क्वीन मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। मोनालिसा अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस मोनालिसा के हर एक पोस्ट का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं।


About the Author

Kumar Sarash