Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Trisha Kar Madhu Video: त्रिशाकर मधु का नया वीडियो क्यों हो रहा है वायरल? इस बार किया कुछ ऐसा कि...

Trisha Kar Madhu: भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस त्रिशाकर मधु एक बार फिर से चर्चा में हैं. एक्ट्रेस का इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं इस वीडियो में ऐसा क्या है...

By: Sadhna Mishra  |  Published: August 17, 2025 5:05 PM IST

Trisha Kar Madhu Video: त्रिशाकर मधु का नया वीडियो क्यों हो रहा है वायरल? इस बार किया कुछ ऐसा कि...

Trisha Kar Madhu Viral Video: भोजपुरी (Bhojpuri Actress) इंडस्ट्री में तो वैसे तो एक से बढ़कर एक हसीनाएं हैं, जो अपनी अदाओं के जादू से फैंस को घायल करती रहती हैं, लेकिन बोल्ड और ग्लैमरस के लिए सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली त्रिशाकर मधु (Trisha Kar Madhu) हैं. वह अक्सर अपनी हॉट वीडियो और बोल्ड लुक को लेकर चर्चा में आ जाती हैं. वहीं अब त्रिशा का एक नया वीडियो (Trisha Kar Madhu New Viral Video) सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुछ ऐसा करती नजर आ रही हैं, जिसे फैंस बार-बार देख रहे हैं. तो चलिए जानते हैं त्रिशाकर मधु (Trisha Kar Madhu Video) का लेटेस्ट वीडियो क्यों वायरल हो रहा है.

Trisha Kar Madhu ने वीडियो में ऐसा क्या किया?

दरअसल, त्रिशाकर मधु (Trisha Kar Madhu Instagram) ने इंस्टाग्राम पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने बोल्ड ब्लैक ड्रेस में जबरदस्त डांस के साथ अपना ऐसा बोल्ड अंदाज दिखाया है, जिसने न सिर्फ फैंस के होश उड़ा दिए हैं, बल्कि वह एक टक एक्ट्रेस को निहारे जा रहे हैं. उनके एक्सप्रेशन और एनर्जी ने वीडियो को और भी खास बना दिया है, जिसकी वजह है त्रिशाकर का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं फैंस भी जमकर इस वीडियो पर प्यार लुटा रहे हैं.

फैंस दे रहे ताबड़तोड़ रिएक्शन

त्रिशाकर मधु के वायरल हो रहे इस डांस वीडियो पर फैंस के ताबड़तोड़ व्यूज, लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'बहुत ही जबरदस्त डांस' दूसरे ने उन्हें, 'भोजपुरी की सनी लियोनी कह दिया.' ऐसे ही तमाम कमेंट्स एक्ट्रेस के इस वीडियो पर देखने को मिल रहे हैं.

बता दें कि, त्रिशाकर मधु भोजपुरी इंडस्ट्री की उन अदाकाराओं में गिनी जाती हैं, जो अपने बोल्ड अंदाज और ग्लैमरस स्टाइल से फैंस का दिल जीत लेती हैं. आए दिन उनका कोई न कोई वीडियो या फोटो वायरल होता रहता है.