Bhojpuri Song: एक दिन रिलीज हुए दो सुपरस्टार के गाने, पवन-खेसारी में कौन किसपर भारी?

भोजपुरी इंडस्ट्री में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह का नया गाना रिलीज हुआ है, जो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जानिए किस सॉन्ग ने इतने मिलियन व्यूज बटोरे हैं?

WrittenBy
By: Masummba Chaurasia | Published: April 3, 2025 3:02 PM IST

Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और पवन सिंह (Pawan Singh) की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. दोनों के गाने आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा देते हैं, लेकिन इस बार मजा तब आया, जब एक ही दिन यानी 26 मार्च को दोनों के नए गाने रिलीज हुए. अब सवाल ये उठता है, कि इन दोनों में से कौन किस पर भारी पड़ा? आइए, जानते हैं.

खेसारी लाल यादव का 'चल नबाबी' मचा रहा धमाल

खेसारी लाल यादव का नया गाना 'चल नबाबी' फिल्म 'गॉडफादर' का है. इस गाने में वह एक्ट्रेस यामिनी सिंह के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं. इसे प्रियंका सिंह ने आवाज दी है और म्यूजिक दिया है कृष्णा बेदर्दी ने, गाना टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी के बैनर तले रिलीज हुआ और रिलीज होते ही धमाका कर दिया. इस गाने को 8 दिनों में 5.6 मिलियन व्यूज के साथ 74 हजार लाइक्स मिले हैं.

पवन सिंह का 'ओढ़नी के हवा से' भी नहीं है पीछे

दूसरी तरफ, पवन सिंह भी अपने नए गाने 'ओढ़नी के हवा से' से दर्शकों का दिल जीत रहे है. इस गाने में उनके साथ रितु सिंह नजर आ रही हैं. इसे खुद पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है, जबकि इसके बोल और डायरेक्शन रजनीश मिश्रा ने किया है. गाने को 8 दिनों में 1,281,285 व्यूज के साथ 63 हजार लाइक्स मिले हैं.

तो आखिर कौन पड़ा किस पर भारी?

अगर व्यूज और लाइक्स की बात करें तो खेसारी लाल यादव के गाने को ज्यादा व्यूज मिले हैं, और यह तेजी से व्यूज बटोर रहा है. पवन सिंह के गाने को जहां 8 दिनों में 1,281,285 व्यूज मिले, तो वहीं खेसारी लाल के गाने को सिर्फ 8 दिनों में 5.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यानी खेसारी लाल का गाना फास्ट ग्रोथ कर रहा है और जल्द ही इसने बाजी पलट ली है.

फैंस को दोनों के गाने पसंद आ रहे हैं

बहरहाल, चाहे खेसारी लाल हों या पवन सिंह, दोनों के फैंस अपने-अपने फेवरेट स्टार के गानों को खूब प्यार दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर दोनों गानों की जमकर तारीफ हो रही है, और दर्शक इनकी केमिस्ट्री को खूब एन्जॉय कर रहे हैं.

About the Author

Masummba Chaurasia

Masummba Chaurasia

मासुम्बा चौरसिया
Zee News के 'BollywoodLife (Digital)' की वरिष्ठ उप संपादक हैं.

मासुम्बा चौरसिया एक अनुभवी और विश्लेषणात्मक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने फिल्मों, टीवी शोज, सेलेब्रिटी गॉसिप, फिल्म रिव्यू और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के इन-डेप्थ एनालिसिस में विशेषज्ञता हासिल की है. अपनी बेहतरीन समझ और पैनी नजर के लिए जानी जाने वाली मासुम्बा पिछले 8 महीनों से Zee News के डिजिटल प्लेटफॉर्म 'BollywoodLife' से जुड़ी हुई हैं, जहां वह बॉलीवुड की दुनिया से जुड़ी ताजा और एक्सक्लूसिव खबरों को पाठकों तक पहुंचा रही हैं.

मासुम्बा ने कानपुर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन किया है. उनके लेखन की खासियत है. खबरों की गहराई, विश्वसनीयता और पठनीयता, जो उन्हें हिंदी डिजिटल मीडिया की दुनिया में एक भरोसेमंद नाम बनाती है.