पवन सिंह और मोनालिसा का हॉट रेन रोमांस, गाने में जबरदस्त किसिंग सीन से मचा...

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह और ग्लैमरस अदाकारा मोनालिसा की जोड़ी एक बार फिर से इंटरनेट पर धमाल मचा रही है. इन दोनों का सुपरहिट गाना जिसमें बारिश में फिल्माए गए रोमांटिक सीन के फैंस दीवाने हो रहे हैं.

WrittenBy
By: Masummba Chaurasia | Published: April 3, 2025 3:48 PM IST

Bhojpuri Cinema : भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और ग्लैमरस अदाकारा मोनालिसा (Monalisa) की जोड़ी ने फिर से धमाल मचा दिया है. इन दोनों का सुपरहिट गाना 'जाए दा ऐ जान' इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. इस गाने में बारिश में फिल्माए गए रोमांटिक सीन और दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री ने फैंस को दीवाना बना दिया है.

सोशल मीडिया पर छाया गाना

भोजपुरी फिल्म 'जिद्दी आशिक' का यह गाना यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज बटोर चुका है. इसे अब तक दस करोड़ 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, और यह आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है. गाने की रोमांटिक धुन और शानदार फिल्मांकन इसे और भी खास बना रहे हैं.

गाने को दी मधुर आवाज

इस गाने को पवन सिंह और कल्पना पटवारी ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है. गाने के खूबसूरत बोल और संगीत विनय बिहारी ने दिया है, जो इसे एक खास भोजपुरी टच देता है.

बारिश में रोमांस की केमिस्ट्री

गाने में पवन सिंह और मोनालिसा की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है. बारिश में फिल्माए गए रोमांटिक सीन और दोनों के बीच शानदार तालमेल इस गाने को और भी हिट बना रहे हैं. यही वजह है कि इसे हर उम्र के लोग पसंद कर रहे हैं.

About the Author

Masummba Chaurasia

Masummba Chaurasia

मासुम्बा चौरसिया
Zee News के 'BollywoodLife (Digital)' की वरिष्ठ उप संपादक हैं.

मासुम्बा चौरसिया एक अनुभवी और विश्लेषणात्मक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने फिल्मों, टीवी शोज, सेलेब्रिटी गॉसिप, फिल्म रिव्यू और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के इन-डेप्थ एनालिसिस में विशेषज्ञता हासिल की है. अपनी बेहतरीन समझ और पैनी नजर के लिए जानी जाने वाली मासुम्बा पिछले 8 महीनों से Zee News के डिजिटल प्लेटफॉर्म 'BollywoodLife' से जुड़ी हुई हैं, जहां वह बॉलीवुड की दुनिया से जुड़ी ताजा और एक्सक्लूसिव खबरों को पाठकों तक पहुंचा रही हैं.

मासुम्बा ने कानपुर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन किया है. उनके लेखन की खासियत है. खबरों की गहराई, विश्वसनीयता और पठनीयता, जो उन्हें हिंदी डिजिटल मीडिया की दुनिया में एक भरोसेमंद नाम बनाती है.