Bhojpuri Song Pipra Ke Bhoot Viral: भोजपुरी (Bhojpuri) इंडस्ट्री सिर्फ फिल्मों से ही नहीं बल्कि अपने म्यूजिक से भी लोगों के दिलों दिमाग पर अपना कब्जा जमा रही है. वहीं एक बार फिर से भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में बड़ा धमाका हो रहा है और इस बार सारा जलवा बिखेर रहा है नीलम गिरी और प्रवेश लाल यादव का हाल ही में रिलीज हुआ 'पिपरा के भूत' (Pipra Ke Bhoot) गाना. ये सॉन्ग यूट्यब पर ऐसा ट्रेंड कर रहा है कि हर कोई इसका दीवाना हो रहा है. दो महीने पहले प्रवेश लाल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ ये गाना अब इंटरनेट पर धूम मचा रहा है.
यूट्यूब पर धमाल मचा रहा 'पिपरा के भूत' (Pipra Ke Bhoot Song) गाने को भोजपुरी सिंगर सुगम सिंह और नीलम गिरी ने अपनी शानदार आवाज से सजाया है, वहीं इसमें उनके धांसू परफॉर्मेंस और प्रवेश लाल यादव की दमदार अदाकारी ने तो कमाल ही कर दिया. नीलम का डांस हो या प्रवेश का स्टाइल, दोनों ने मिलकर गाने को हिट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. फैंस को ये जोड़ी इतनी पसंद आ रही है कि सोशल मीडिया पर इसके डांस स्टेप्स की धूम मची हुई है. लोग अपने रील्स और वीडियोज (Bhojpuri Video And Reels) में इन स्टेप्स को कॉपी कर रहे हैं, जिससे ये गाना और भी वायरल हो गया है.
इस गाने की म्यूजिक बीट्स (Bhojpuri Song) इतनी जबरदस्त हैं कि सुनते ही पैर थिरकने लगते हैं. वीडियो का प्रजेंटेशन भी कमाल का है, जो इसे और आकर्षक बनाता है. भोजपुरी म्यूजिक लवर्स इसे बार-बार देख और सुन रहे हैं. भोजपुरी गानों की बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए 'पिपरा के भूत' ने सच में एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है. ये गाना न सिर्फ एंटरटेनमेंट का डोज दे रहा है, बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री को भी नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है.