Bhojpuri New Song: रिलीज होते ही Shilpi Raj के इस गाने ने उड़ाया गर्दा, Kajal Kashyap के लटके-झटके देख अपनी मेहरारू जाएंगे भूल

Bhojpuri Song Shilpi Raj Awdhesh Premi Yadav Kajal Kashyap song Ladaki Patavle Bara: कुछ समय पहले ही भोजपुरी सिंगर सिल्पी राज का नया गाना रिलीज हुआ है. इस गाने ने आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है जिसमें काजल कश्यप कातिलाना अदाएं दिखा रही हैं.

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: May 20, 2026 1:35 PM IST

Shilpi Raj Awdhesh Premi Yadav Kajal Kashyap song Ladaki Patavle Bara: आप नॉर्थ के रहने वाले हों और भोजपुरी गानों (Bhojpuri Songs) और फिल्मों (Bhojpuri Movies) से प्यार न हो ये तो हो ही नहीं सकता. भोजपुरी गाने हर पार्टी और महफिल का रंग ही बदल देते हैं. इन गानों का लाउड म्यूजिक आपको नाचने पर मजबूर कर देता है. हालांकि कई बार इन गानों में भर-भरकर अश्लीलता परोसी जाती है. बावजूद इसके लोग भोजपुरी गानों के दीवाने हैं. यही वजह है जो रिलीज होते ही ये गाने सोशल मीडिया पर आग लगा देते हैं. आज हम भोजपुरी के एक ऐसे ही गाने के बारे में बात कर रहे हैं. कुछ समय पहले ही शिल्पी राज का नया गाना 'लड़की पटवले बाड़ा' (Ladaki Patavle Bara New Bhojpuri Song) रिलीज किया गया है. इस गाने को शिल्पी राज के साथ अवधेश प्रेमी यादव ने गाया है. इस गाने में भोजपुरी अदाकारा काजल कश्यप नाराज मेहरारू बनकर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं. काजल कश्यप ने इस गाने में ऐसे ऐसे इशारे किए हैं कि आप ये गाना अपनी चद्दर में ही घुसकर देखना चाहेंगे. यही वजह है कि रिलीज के बाद से ही 'लड़की पटवले बाड़ा' यूट्यूब पर छाया हुआ है.

कहां देखने को मिलेगा शिल्पी राज का नया गाना?

कुछ समय पहले ही 'लड़की पटवले बाड़ा' को सारेगामा भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. कुछ समय में ही इस गाने को दस हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. समय के साथ व्यूअरशिप का ये नंबर बढ़ रहा है. इस गाने में काजल कश्यप ने पीली साड़ी पहनकर खूब बवाल काटा है. काजल कश्यप के एक्सप्रेशन्स ऐसे कि कोई भी मर मिटे. इस गाने में पति पत्नी के बीच के झगड़े को बड़े ही प्यार से दिखाया गया है.

'लड़की पटवले बाड़ा' में है किस बात की लड़ाई?

अवधेश प्रेमी यादव का कहना है कि वो शादी करके फंस गए हैं. ऐसे में अवधेश प्रेमी यादव से काजल कश्यप भी बदला लेती हैं. काजल कश्यप कहती हैं कि तुम खुद गांव के पटाए हुए हो. इसके जवाब में अवधेश प्रेमी यादव कहते हैं कि वो कभी भी किसी लड़की की तरफ नहीं देखना पसंद करते हैं. पूरे गाने में अवधेश प्रेमी यादव अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी के आगे-पीछे लट्टू की तरह घूमते हैं. वहीं दूसरी तरफ काजल कश्यप के तो नखरे तो खत्म नहीं हो रहे. इस रोमांटिक गाने को देखकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…