Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव के इस गाने ने फैंस को बनाया दीवाना, 2 महीने से लगातार कर रहा ट्रेंड, मिलियन्स में मिले व्यूज

Khesari Lal Yadav Song: खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का धमाकेदार भोजपुरी गाना 'कमर में दागी' रिलीज के दो महीने बाद भी यूट्यूब पर गर्दा उड़ा रहा है. रील स्टार सोना डे के कातिलाना डांस मूव्स के साथ यह गाना आज भी टॉप ट्रेंड्स में शुमार है.

WrittenBy
By: Shreya Pandey | Published: June 9, 2026 8:41 AM IST

आज के दौर में खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़ा ब्रांड बन चुके हैं. उनकी एक्टिंग हो या गायकी, पर्दे पर आते ही बवाल मचना तय माना जाता है. खेसारी का क्रेज यूपी-बिहार तक नहीं है. अब बॉलीवुड गलियारों में भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. यही वजह है कि जब भी उनका कोई नया गाना मार्केट में आता है, तो वो सीधे यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में चला जाता है. इसी कड़ी में उनका एक गाना रिलीज के दो महीने बाद भी इंटरनेट पर तहलका मचाए हुए है.

गाने पर झूम उठे लोग

हम बात कर रहे हैं खेसारी लाल के सबसे चहेते गानों में से एक 'कमर में दागी' की. इस मजेदार ट्रैक को यूट्यूब पर दर्शकों का बेहिसाब प्यार मिल रहा है. इस गाने को और ज्यादा खास और एनर्जेटिक बनाया है भोजपुरी की हिट मशीन शिल्पी राज ने, जिन्होंने खेसारी के साथ मिलकर इसमें आवाज दी है. गाने की बीट्स इतनी जबरदस्त हैं कि कोई भी खुद को थिरकने से रोक नहीं पा रहा है.

लाल साड़ी में सोना डे ने ढाया कहर

इस वीडियो सॉन्ग में खेसारी लाल यादव के साथ-साथ मशहूर कोरियोग्राफर और रील स्टार सोना डे भी हैं. वीडियो में सोना डे ने अपनी कातिलाना अदा और बेहतरीन डांस मूव्स से फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. लाल साड़ी में सोना डे का सिजलिंग अवतार और खेसारी के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर आग लगा रही है. दोनों की ट्यूनिंग को फैंस बार-बार लूप पर देख रहे हैं.

62 मिलियन पार हुआ व्यूज

कमाई और व्यूज के मामले में इस गाने ने कई बड़े रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है. 31 मार्च को रिलीज हुए इस भोजपुरी वीडियो को अब तक 62 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. दो महीने बीत जाने के बाद भी इस गाने का खुमार उतरा नहीं है और यह आज भी यूट्यूब म्यूजिक वीडियो की लिस्ट में टॉप 22 पर मजबूती से ट्रेंड कर रहा है. आपको बता दें कि इस ब्लॉकबस्टर गाने को रोशन सिंह ने शानदार म्यूजिक दिया है, जबकि इसके धमाकेदार बोल कुंदन प्रीत ने लिखे हैं.

कौन हैं सोशल मीडिया क्वीन सोना डे?

खेसारी के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली सोना डे इंटरनेट की दुनिया का एक बड़ा नाम हैं. वह एक बेहतरीन डांसर, कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. सोना डे की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अकेले इंस्टाग्राम पर उनके 9.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.