Bigg Boss की इस Ex-कंटेस्टेंट के दूल्हा बने भोजपुरी स्टार Pawan Singh! पत्नी ज्योति संग तलाक के बीच फैंस को दिया झटका

Pawan Singh With Sana Sultan: भोजपुरी स्टार पवन सिंह का एक वीडियो तहलका मचा रहा है. इस वीडियो में पवन सिंह बिग बॉस की एक एक्स कंटेस्टेंट के साथ दिख रहे हैं. इस वीडियो को देख फैंस हैरान है.

By: Kavita  |  Published: December 26, 2025 6:00 PM IST

Bigg Boss की इस Ex-कंटेस्टेंट के दूल्हा बने भोजपुरी स्टार Pawan Singh! पत्नी ज्योति संग तलाक के बीच फैंस को दिया झटका

Pawan Singh With Sana Sultan: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. पवन सिंह का पत्नी ज्योति संग विवाद चल रहा है. दोनों अलग हो चुके है, लेकिन इसी बीच पवन सिंह का नाम कई एक्ट्रेसेस संग जुड़ा है और इसी बीच अब पवन सिंह अब दूल्हेराजा बन गए हैं. उनका नया वीडियो सामने आया है, जिसमें पवन सिंह दूल्हे राजा बने हुए हैं और उनके साथ बिग बॉस की एक एक्स कंटेस्टेंट है. पवन सिंह का ये वीडियो देख फैंस हैरान हैं. फैंस उनसे इस वीडियो की सच्चाई पूछ रहे हैं तो कोई फैंस को उनका ये वीडियो काफी पसंद भी आया है.

पवन सिंह और सना सुल्तान का वीडियो वायरल

दरअसल, पवन सिंह (Pawan Singh) अपने एक वीडियो में बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सना सुल्तान के साथ दिख रहे हैं. इस वीडियो में पवन दुल्हेराजा बन हुए हैं तो सना सुल्तान भी दुल्हन बनी हुई काफी सुंदर लग रही हैं. वीडियो में शादी का माहौल है और दोनों ही एक दूसरे के साथ डांस कर रहे हैं. फैंस इस वीडियो को देखकर हैरान हैं तो आपको बता दें कि ये पवन सिंह का नया गाना है, जिसमें वह सना सुल्तान के साथ रोमांस करते दिख रहे हैं. इस गाने का टाइटल ले जाएंगे तुझे सजना है, जो कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ है. इस गाने में सना सुल्तान पवन सिंह को काफी पसंद करती दिखाई देती हैं और फिर वह पवन सिंह के साथ शादी के सपने सजाती हैं. पवन सिंह और सना सुल्तान की इस गाने में केमिस्ट्री इतनी ज्यादा जबरदस्त लग रही है कि दोनों असली के कपल लग रहे हैं, सना और पवन को इस गाने में कोई फेक कपल नहीं कह पाएगा.

TRENDING NOW

देखें वीडियो

पवन सिंह के साथ पलक मुच्छल ने दी आवाज

बता दें कि पवन सिंह और सना सुल्तान के इस गाने को पलक मुच्छल ने आवाज दी है और पवन ने भी अपनी आवाज का जादू यहां पर दिखाया है. इस गाने को म्यूजिक और लिरिक्स शब्बीर अहमद ने दिया है. पवन और पलक का ये पहला गाना नहीं है. इससे पहले दोनों ने छठी माई के आस जैसे गाने साथ में गाए हैं. दोनों की जोड़ी को भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में काफी पसंद किया जाता है.

टीआरपी किंग बने पवन सिंह

इसके अलावा पवन सिंह अब रियलिटी शोज की दुनिया में उतर गए हैं. पवन सिंह पहले रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया' में नजर आए थे. इसके बाद पवन सिंह को कई सिंगिंग रियलिटी शोज का हिस्सा बनते हुए भी देखा गया है. वह बिग बॉस 19 के फिनाले पर भी दिखे थे. अब सोशल मीडिया पर पवन सिंह को टीआरपी किंग कहा जा रहा है.