Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

भोजपुरी पवार स्टार पवन सिंह पर दर्ज हुआ मुकदमा, होटल कारोबारी से इतने करोड़ के ठगी का लगा आरोप

भोजपुरी स्टार पवन सिंह एक बार फिर मुश्किल में घिर गए हैं. दरअसल, पवन सिंह समेत 4 लोगों पर एक होटल कारोबारी ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने FIR दर्ज कर इस मामले में जांच शुरू कर दी है.

By: Shreya Pandey  |  Published: September 3, 2025 7:02 AM IST

भोजपुरी पवार स्टार पवन सिंह पर दर्ज हुआ मुकदमा, होटल कारोबारी से इतने करोड़ के ठगी का लगा आरोप

भोजपुरी सिनेमा के 'पावर स्टार' के नाम से मशहूर एक्टर और सिंगर पवन सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. खबरों के अनुसार, उनके खिलाफ एक बड़े होटल कारोबारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. इस कारोबारी का आरोप है कि पवन सिंह ने उनसे कई करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है. इस केस में पवन सिंह समेत चार लोगों के नाम शामिल हैं. आपको बता दें कि पुलिस ने इस केस को दर्ज किया और न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर इसकी छानबीन शुरू कर दी है. इस खबर के सामने आने के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है. इस केस के सामने आने के बाद पुलिस अब तहकीकात में जुट गई है. हम आपको इस खबर में बताएंगे कि ये पूरा मामला क्या है?

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, होटल कारोबारी विशाल सिंह ने पवन सिंह समेत 4 और लोगों पर FIR दर्ज कराया है. विशाल सिंह वाराणसी के नाटीइमली के रहने वाले हैं. विशाल ने बताया कि भोजपुरी फिल्म निर्माण के नाम पर उनके साथ फ्रॉड हुआ है. विशाल के बताया कि मुंबई में पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात प्रेमशंकर राय और उनकी पत्नी सीमा राय से हुई थी. उन दोनों ने साल 2018 में भोजपुरी फिल्म बनाने के नाम पर उनसे करोड़ों रुपए खर्च कराया और आश्वासन दिया कि बाद में पैसे सब्सिडी के तौर पर लौटाया जाएगा. इस फिल्म में पवन सिंह और अरविंद चौबे भी थे. बातचित के बाद विशाल ने लगभग 1 करोड़ 32 लाख रुपए उन्हें कई किश्तों में दिए. लेकिन उन्हें बाद में कोई पैसा नहीं मिला. कारोबारी का दावा है कि बार-बार संपर्क करने और पैसे वापस मांगने के बाद भी उनलोगों ने सही रिस्पॉन्स नहीं दिया.

पहले भी विवादों में रहे हैं पवन सिंह

विशाल सिंह ने पुलिस में पवन सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही इस संबंध में आरोपित से पूछताछ की जा सकती है. यह पहली बार नहीं है जब पवन सिंह का नाम किसी विवाद में सामने आया है. उनका करियर जितना सफल रहा है, उतना ही विवादों से भी घिरा रहा है. पहले भी उनके और उनकी पत्नी के बीच चल रहे विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. इस खबर के सामने आने के बाद, सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. वहीं पुलिस ने IPC की धारा 420, 406, 467 और 506 के तहत कार्रवाई की है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.