Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

होली पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह का धमाकेदार गाना रिलीज, हीरोइन संग खूब खेले रंग, यूजर्स बोले, 'लगाव लोग जोर...'

Pawan Singh Holi Song : भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह का एक और होली सॉन्ग रिलीज हो गया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है, और तेजी से वायरल हो रहा है. गाने के लिरिक्स एमपी यादव ने लिखे हैं, जबकि डायरेक्शन बद्री झा ने किया है.

By: Masummba Chaurasia  |  Published: March 13, 2025 5:52 PM IST

होली पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह का धमाकेदार गाना रिलीज, हीरोइन संग खूब खेले रंग, यूजर्स बोले, 'लगाव लोग जोर...'

Pawan Singh New Holi Song : भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema ) के सुपरस्टार पवन सिंह (Superstar Pawan Singh) अपने धमाकेदार गानों से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. खासकर होली के मौके पर उनके गानों का अलग ही जलवा देखने को मिलता है. इस बार भी पवन सिंह ने अपने फैंस के लिए नया होली स्पेशल गाना 'लहंगवा लाल हो जाई' रिलीज कर दिया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है.

फैंस को खूब पसंद आ रहा गाना

गाने को पवन सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. जिसपर अबतक 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं, और यह तेजी से वायरल हो रहा है. गाने में पवन सिंह के साथ खुशी तिवारी नजर आ रही हैं. दोनों पर फिल्माए गए इस गाने में जबरदस्त होली का रंग देखने को मिल रहा है.

View this post on Instagram

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)

ऐसे कमेंट कर रहे यूजर्स

गाने में पवन सिंह का बोल्ड और दमदार अंदाज भी देखने को मिला, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है. कमेंट सेक्शन में लोग बेहद एक्साइटेड दिखा रहे हैं. एक फैन ने लिखा, "पवन सिंह भैया का जलवा शुरू हो गया." तो दूसरे यूजर ने लिखा, "भोजपुरी इंडस्ट्री के असली किंग", तीसरे यूजर ने लिखा, ''लगाव लोग जोर ,पवन कमी बुझात उ ई गाना पूरा कर देले बा.''

View this post on Instagram

A post shared by Badri Jha (@badrijha)

पवन सिंह और शिल्पी राज की जादुई आवाज

इस गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने गाया है, जबकि इसके लिरिक्स एमपी यादव ने लिखे हैं. वहीं, बद्री झा ने इसे डायरेक्ट किया है. पवन सिंह हर साल होली के लिए खास गाने लाते हैं, और इस साल भी 'कमाल करते हैं जीजा' , 'आरा के ओठलाली' , 'काला ओढ़नी' , 'बियाहल महिला' और 'अड़भंगी के होली' जैसे कई सुपरहिट गाने रिलीज कर चुके हैं.

जल्द आएंगी दो बड़ी फिल्में

पवन सिंह सिर्फ गानों से नहीं, बल्कि अपनी फिल्मों से भी जबरदस्त धमाका करने वाले हैं. उनकी दो फिल्में 'पावरस्टार' और 'बजरंगी' बैक टू बैक रिलीज होने के लिए तैयार हैं. दोनों फिल्मों के ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुके हैं और दर्शकों में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. तो अगर आप भी होली के जश्न को पवन सिंह के नए गाने के साथ एंजॉय करना चाहते हैं, तो 'लहंगवा लाल हो जाई' जरूर सुनें और रंगों के इस त्योहार का मजा लें.