भोजपुरी स्टार रवि किशन अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। रवि किशन ने बॉलीवुड, साउथ, टीवी और भोजपुरी की कई फिल्मों में काम किया हैं। रवि किशन की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। इस मामले में वो बॉलीवुड स्टार्स से भी आगे हैं। बता दें कि रवि किशन राजनीति में काफी एक्टिव हैं। वो गोरखपुर सीट से सांसद हैं। रवि किशन के पुराने गाने इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। इस बीच रवि किशन और भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह का एक गाना सामने आया है, जिसे देख सभी लोग पानी-पानी हो गए हैं।
रवि किशन और अंजना सिंह का रोमांस
भोजपुरी स्टार रवि किशन और अंजना सिंह का गाना 'लागले तू अंग सजना' यूट्यूब पर आग की तरह फैल रहा है। यह सॉन्ग फिल्म 'लव और राजनीति' का है। इस बोल्ड सॉन्ग को अबतक 12 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसमें रवि किशन और अंजना सिंह ने रोमांस की सारी हदें पार कर दी है। इस गाने को देख कोई भी मदहोश हो जाएगा। गाने में रवि किशन और अंजना सिंह ने ऐसे-ऐसे सीन्स दिए हैं कि आपको सर्दी में भी गर्मी का एहसास होने लगेगा। बता दें कि रव किशन और अंजना सिंह ने कई फिल्मों में साथ काम किया हैं।
यहां देखें रवि किशन और अंजना सिंह के गाने का वीडियो:
भोजपुरी के सुपरस्टार हैं रवि किशन
बताते चलें कि रवि किशन ने भोजपुरी इंडस्ट्री को बढ़ाने के लिए काफी मेहनत की है। वहीं शुरुआत में रवि किशन और मनोज तिवारी के बीच कड़ी टक्कर होती थी। हालांकि अब दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं और साथ में भाजपा के बड़े नेता भी हैं। रवि किशन ने तमाम बॉलीवुड स्टार्स के साथ काम किया है। इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक के नाम शामिल हैं। रवि किशन की एक्टिंग को लोग काफी पसंद करते हैं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates