Trisha Kar Madhu ने Pawan Singh के गाने पर लगाए ताबड़तोड़ ठुमके
Trisha Kar Madhu Dance Viral Video: पवन सिंह (Pawan Singh) भोजपुरी जगत के उन सितारों में से एक हैं जो कि अपनी धांसू आवाज के लिए जाने जाते हैं. जब जब अपने नए गाने के साथ पवन सिंह उतरते हैं तब तब गर्दा उड़ जाता है. पवन सिंह के एक-एक गाने पर मिलियन-मिलियन व्यूज आ जाते हैं. हाल ये है कि पवन सिंह ने तो अब भोजपुरी अदाकारा को भी अपना दीवाना बना दिया है. इस लिस्ट में एक नाम भोजपुरी अदाकारा त्रिशा कर मधु का भी आता है. त्रिशा कर मधु ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में त्रिशा कर मधु स्टेज पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं. स्टेज पर त्रिशा कर मधु ने पवन सिंह के गाने आरा के बबुआन पर खूब ठुमके लगाए. आरा के बबुआन जैसे ही बजा वैसे ही त्रिशा कर मधु जोश में आ गईं. पीले रंग की साड़ी में त्रिशा कर मधु ने खूब डांस किया. कुछ समय पहले ही त्रिशा कर मधु ने अपनी इस परफॉर्मेंस की एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है.
इस वीडियो को देखकर त्रिशा कर मधु के फैंस का दिल ही धड़क गया है. फैंस कमेंट बॉक्स में जाकर त्रिशा कर मधु की खूब तारीफ कर रहे हैं. फैंस का कहना है कि त्रिशा कर मधु के ठुमकों के आगे आरा तो क्या पटना भी कुर्बान है. यहां आपको बता दें कि त्रिशा कर मधु ने वीडियो शेयर करते हुए पवन सिंह और सृष्टि भारती को भी टैग किया है. इन दोनों ने ही आरा के बबुआन गाने को अपनी आवाज दी है. लगता है कि आरा के बबुआन पर डांस करने वाली ये हसीना पवन सिंह के साथ काम करने का मौका तलाश रही है.
View this post on Instagram
गौरतलब है कि त्रिशा कर मधु किसी जमाने में बुरी तरह से बदनाम हो चुकी हैं. एक समय था जब त्रिशा कर मधु का प्राइवेट वीडियो लीक हो गया था. प्राइवेट वीडियो लीक होने की वजह से त्रिशा कर मधु की बहुत बदनामी हुई थी. इस दौरान त्रिशा कर मधु ने चौंकाने वाले आरोप लगाए थे. त्रिशा कर मधु ने कहा था कि पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे सितारों ने ही उनका प्राइवेट वीडियो लीक किया है. आपको बता दें कि इस घटना को भुलाने में त्रिशा कर मधु की तो हालत ही खराब हो गई थी. एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ...