पवन सिंह को 'नचनिया' बोलना खेसारी लाल यादव को पड़ा भारी, भड़कीं एक्टर की पत्नी ज्योति सिंह ने लगाई क्लास

Jyoti Singh Angry On Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव लगातार पवन सिंह के खिलाफ कुछ न कुछ बोल रहे हैं, जिसके बाद अब पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने खेसारी लाल यादव को खूब सुनाया है.

By: Kavita  |  Published: October 28, 2025 3:45 PM IST

पवन सिंह को 'नचनिया' बोलना खेसारी लाल यादव को पड़ा भारी, भड़कीं एक्टर की पत्नी ज्योति सिंह ने लगाई क्लास

Jyoti Singh Angry On Khesari Lal Yadav: बिहार के विधानसभा चुनाव में भोजपुरी फिल्मी जगत के तीन बडे़ चेहरे उतर चुके हैं. पवन सिंह और खेसारी लाल यादव इस बार चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं. इस बीच पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भी निर्दलीय चुनावी मैदान में उतर गई हैं, जिन्हें अपने ही पति पवन सिंह का सपोर्ट नहीं मिल रहा. खेसारी लाल यादव लगातार ज्योति सिंह का सपोर्ट कर रहे हैं और पवन सिंह पर निशाना साध रहे हैं, लेकिन अब ज्योति सिंह का गुस्सा खेसारी लाल यादव पर निकला है. खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह को नचनिया कहा है, जिस वजह से ज्योति सिंह भड़की हैं.

खेसारी लाल यादव पर भड़की ज्योति सिंह

ज्योति सिंह (Jyoti Singh) ने न्यूज 18 से खास बातचीत की है, जिसमें उन्होंने खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को करारा जवाब दिया है और पवन सिंह संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है. ज्योति सिंह ने कहा कि वह उनकी पत्नी के रूप में जानी जाती हैं और वह तलाक भी नहीं लेने की कोशिश करेंगी. इस वक्त मामला कोर्ट में हैं लेकिन वह आज भी उनकी पत्नी हैं. इसके बाद वह खेसारी लाल यादव पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहती हैं कि हर किसी का अपना प्रोफेशन होता है. पवन जी भी अपना काम करते हैं. सभी इंसान हार्ट वर्क करके ही आगे बढ़ते हैं.आप किसी को नचनिया तो बिल्कुल नहीं बोल सकते.

TRENDING NOW

अपमान करने पर बोलीं ज्योति सिंह

उन्होंने आगे कहा कि पवन जी सिर्फ अपना काम कर रहे हैं. आप ऐसे ही किसी को नचनिया वगैरह तो नहीं कह सकते. ऐसे शब्दों से संबोधित नहीं किया जाना चाहिए. ऐसा करके आप तमाम कलाकारों की बेइज्जती कर रहे हैं. ये भी सच है कि आप उन्हीं लोगों के गाने सुनते हैं. जब भी आपको भीड़ जुटानी होती है तो आप उन लोगों को बुलाते हैं. चुनाव प्रचार में भी उन लोगों को बुलाते हैं और फिर उन्हीं कलाकारों का अपमान करते हैं. वो कलाकार है. लोगों को एंटरटेन करना उनका काम है.

पवन सिंह संग रिश्ते पर बोलीं ज्योति सिंह

इसके आगे ज्योति सिंह ने अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा कि बेशक तलाक फाइल हो गया है लेकिन अब तक पेपर्स साइन नहीं हुए हैं. वह एक भारतीय नारी है और उन्हें (पवन सिंह) अपना पति ही मानेगी. जब तक कोर्ट का फैसला नहीं आ जाता, वह उन्हें पति के रूप में ही देखेंगे.