Pawan Singh Remember Work With Dharmendra: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों पवन सिंह इन दिनों खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं. पवन सिंह बिहार के चुनावी मैदान में उतर चुके हैं, जिसके बाद वह अपने विरोधियों पर खुलकर हमला कर रहे हैं. इसी बीच, अभिनेता रियलिटी शो में भी नजर आ रहे हैं. पवन सिंह को रियलिटी शो 'आई पॉपस्टार' में देखा जा रहा है, जहां से अभिनेता का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पवन सिंह काफी इमोशनल दिखाई दे रहे हैं. इस मौके पर अभिनेता ने धर्मेंद्र संग काम करने के दिनों को याद किया और बताया कि कैसे उनकी एक बात आज भी उन्हें याद है.
पवन सिंह ने किया धर्मेंद्र को याद
पवन सिंह (Pawan Singh) ने धर्मेंद्र के साथ फिल्म देस परदेस में 13 साल पहले काम किया था. पवन सिंह को आई पॉपस्टार के दौरान धर्मेंद्र से एक सीख मिली थी, जिसे उन्होंने इतने सालों तक याद रखा है. उसका जिक्र ही अभिनेता ने रियलिटी शो में किया है. उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि जब वह धर्मेंद्र पाजी के साथ शूटिंग कर रहे थे, तो एक दिन उनसे मिलने एक्टर की वैनिटी वैन में गए. वहां धर्मेंद्र ने पवन सिंह से कहा कि पवन बेटा जीवन में जब पैर रखना जमीन पर, तो दबा के रखना. सीना चौड़ा करके चलना, लेकिन सिर को थोड़ा झुकाकर चलना. पवन सिंह का कहना है कि धर्मेंद्र उनके लिए भगवान से कम नहीं है. उनकी इस सीख को वह आज भी मानते हैं.
TRENDING NOW
गरीबी याद कर रो पड़े पवन सिंह
आई पॉपस्टार में पवन सिंह भावुक होते हुए भी नजर आए. एक कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस देखकर अभिनेता को अपने गरीबी के दिन याद आ गए, जिस वजह से उनकी आंखें नम हो गईं. पवन सिंह अपने वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि जैसे तुम्हें लग रहा है कि दादा जी को देखकर बहुत अच्छा लगता. ये बात सुनकर मुझे भी घर की याद आ गई. मैं बहुत गरीब परिवार से हूं. आज भी मेरी फैमिली गरीब ही है. मेरे पास बहुत ज्यादा पैसे नहीं है, लेकिन हां मुझे फैंस का खूब प्यार मिलता है. मेरे घर में आज भी ये चर्चा होती है कि आज मैं जहां भी हूं वहां अपने फैंस की बदोलत हूं. मेरे बाबा जब ये सब देखते हैं तो मुझे बहुत अच्छा लगता है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates