Chhath 2025: अनुराधा पौडवाल के इन छठ गीत के बिना अधूरा सा लगता है त्योहार

Anuradha Paudwal Chhath Songs: पॉपुलर सिंगर अनुराधा पौडवाल अपनी बेहतरीन गायकी के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने छठी मइया के कई गीत गाए हैं जो छठ पर्व पर खूब सुने जाते हैं.

By: Shashikant Mishra  |  Published: October 27, 2025 3:15 PM IST

Chhath 2025: अनुराधा पौडवाल के इन छठ गीत के बिना अधूरा सा लगता है त्योहार

हर साल की तरह इस वर्ष यानी 2025 में छठ (Chhath 2025) का पर्व धूमधाम मनाया जा रहा है. 25 अक्टूबर से शुरू हुए इस महापर्व का आज यानी सोमवार को तीसरा दिन है. सोमवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर लोग खुशहाली की कामना करते हैं. छठी मइया और सूर्यदेव को समर्पित ये पर्व दिग्गज गायिका अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) के गीतों के बिना सूना-सूना सा लगता है. आइए हम आपको बताते हैं कि छठ पर्व के दौरान अनुराधा पौडवाल के किन गीतों को खूब सुना जाता है. ये छठ गीत आपको यूट्यूब पर आसानी से मिल जाएंगे.

गीत 'अरघ के बेर'
अनुराधा पौडवाल का छठ गीत 'अरघ के बेर' काफी सुना जा रहा है. छठ पर्व मनाने वाले इस गीत को सुनकर काफी खुश होते हैं. गीत 'अरघ के बेर' को अनुराधा पौडवाल ने आवाज दी है तो विनय बिहारी ने इसके बोल लिखे हैं.

TRENDING NOW

गीत 'उगा हो सूरज देव'
छठ गीत 'उगा हो सूरज देव' लोगों के बीच छाया हुआ है. इस गीत को 30 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं. अनुराधा पौडवाल की प्यारी आवाज ने इस गीत को और भी ज्यादा सुरीला बना दिया है.

गीत 'मारबो रे सुगवा धनुख से'
अनुराधा पौडवाल के गीत 'मारबो रे सुगवा धनुख से' को काफी पसंद किया जा रहा है. इसका अंदाजा यूट्यूब पर मिल रहे करोड़ों व्यूज से लगाया जा सकता है. इस तरह से ये छठ गीत लोगो के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है.

गीत 'आदित मनाईला'
पॉपुलर छठ गीत 'आदित मनाईला' को अनुराधा पौडवाल ने गाया और इसे कई मिलियन व्यूज मिले हैं. अनुराधा पौडवाल के गीत 'आदित मनाईला' के बिना तो छठ का पर्व अधूरा लगता है.

गीत 'चार पहर हम जल थल सेविला'
अनुराधा पौडवाल के छठ गीत 'चार पहर हम जल थल सेविला' को लोग खूब सुन रहे हैं. ये छठ गीत पर्व मना रहे लोगों का कानों में रस घोल रहा है. छठ त्योहार पर ये गीत चर्चा में है.