Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

पवन सिंह और खेसारी लाल यादव ने लॉकडाउन के बीच समझा Social Distancing का महत्व, एक-दूसरे से की वीडियो चैट

Bhojpuri News: कोरोनावायरस की बढ़ती दहशत को देखते हुए देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। सरकार द्वारा दिए गए इन निर्देशों का पालन करने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग को महत्व को समझते हुए भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव और प्रशांत निशांत से वीडियो कॉल के जरिये बात की है।

By: Lalit Chaudhary  |  Published: April 7, 2020 7:42 PM IST

पवन सिंह और खेसारी लाल यादव ने लॉकडाउन के बीच समझा Social Distancing का महत्व, एक-दूसरे से की वीडियो चैट

Bhojpuri News: देश में दिन पर दिन कोरोनावायरस से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इसी महामारी से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में बीते 24 तारीख (मार्च) से देशभर में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाया हुआ है। इस समय आम इंसान से लेकर बॉलीवुड, साउथ और भोजपुरी स्टार्स अपनी फैमिली के साथ घर पर समय बिता रहे हैं। हाल ही में लोकप्रिय भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) ने अपने बीएफएफ खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और प्रशांत निशांत (Prashant Nishant) के साथ बात करने के लिए टेक्नोलॉजी की मदद ली और सभी से पवन सिंह ने वीडियो चैट की। वैसे तो पवन और खेसारी ने भोजपुरी की ज्यादा फिल्मों में साथ काम नहीं किया है, लेकिन इसके बाद भी असल जिंदगी में दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है।

हाल ही में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए पवन सिंह ने कैप्शन में लिखा है कि, 'सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए जुड़े रहो अपनों से वीडियो कॉल के साथ...लेकिन याद रहे घर में ही रहना है बाहर नहीं निकलना है। छोटे भाई शत्रुघ्न खेसारी लाल यादव और छोटा भाई निशांत के साथ। घर पर रहो, सुरक्षित रहो, जुड़े रहो, इंडिया कोरोना से लड़ रहा है, जय हिंद।' पवन सिंह के इस पोस्ट को देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैन्स खूब तारीफ कर रहे हैं।

नीचे देखें पवन सिंह द्वारा किया गया पोस्ट...

बता दें, पवन सिंह आखिरी बार भोजपुरी फिल्म 'शेर सिंह' में नजर आए थे। फिल्म में पवन के साथ लीड रोल में आम्रपाली दुबे थी। आयुषी तिवारी और ब्रिजेश त्रिपाठी जैसे कई कलाकारों ने इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया था। वहीं खेसारी लाल यादव 'मेरी जंग मेरा फैसला' में नजर आये थे। राजू के निर्देशन में बनी इस फिल्म में खेसारी के साथ मून मून घोष, माया यादव और अवदेश मिश्रा जैसे कई किरदार लीड रोल में मौजूद थे।


About the Author

Lalit Chaudhary