Dinesh Lal Yadav Slams Abu Azmi: आजमगढ़ में हो रहे उपचुनाव इस समय जोरों पर हैं। इस चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने धर्मेंद्र यादव और भाजपा ने भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को टिकट दिया है। आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव 23 जून को होगा जबकि इसका नतीजा 26 जून को आएगा। ऐसे में दिनेश लाल यादव अपने प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कई लोगों को लग रही है कि दिनेश लाल यादव ही इस उपचुनाव के विजेता बनेंगे। हालंकि इस चुनावी जंग में दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal yadav) पर महाराष्ट्र के सपा प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी (Abu Azmi) ने निशाना साधते हुए उन्हें ठुमके लगाने वाला बताया है। वहीं दूसरी ओर दिनेश लाल यादव ने भी अबू आजमी पर पलटवार किया है। Also Read - चुनाव जीतने के बाद दिनेश लाल यादव का 'निरहुआ सटल रहे' गाना हुआ वायरल
दिनेश लाल यादव ने अबू आजमी पर तंज कसते हुए कहा, 'बाद में कहना पड़ रहा है। सबसे पहले कहा तो आप ही लोगों को पूछ लेना चाहिए था कि अगर नाचने वालों से आपको इतनी ही नफरत है, तो बेटे की शादी नाचने वाली से क्यों कर दिए। अगर हम नाचने वाले हैं तो आपकी बहू कौन है? बताइए अगर कलाकार की इतनी ही आपकी नजर में अहमियत है तो आयशा टाकिया जी भी एक कलाकार हैं और हम लोग बहुत इज्जत करते हैं, बहुत सम्मान करते हैं, हम लोग बहुत बड़े फैन हैं उनके। पूरा यूपी बिहार उनका फैन है। पूरा देश उनका फैन है और हम लोग बहुत सम्मान की नजर से देखते हैं। लेकिन आपको (अबू आजमी) अगर कलाकार सिर्फ नचनिया लगता है, तो क्यों किए अपने बेटे की शादी नाचने वाली से, इसका जवाब जरुर दीजिएगा।' Also Read - 'रजाई में से ताकी' गाने में निरहुआ संग आम्रपाली ने दिखाई बोल्ड अदाएं
अबू आजमी ने निरहुआ को बताया था ठुमके लगाने वाला
बता दें अपने एक बयान में महाराष्ट्र के सपा प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने दिनेश लाल यादव को ठुमके लगाने वाला बताया था। अबू ने यहां तक कह दिया था कि ठुमका लगाने वालों की जरूरत है। यहां एक ऐसा आदमी चाहिए जो जनता के बीच रहे उनकी जरूरतों को समझे। अपने बयान में अबू आजमी ने इस देश जो सबसे अच्छा राजनीतिक परिवार है वो मुलायम सिंह यादव जी का है। Also Read - 'राजा तू चीख लेबा' गाने में निरहुआ-आम्रपाली ने पार की हदें, एक्ट्रेस ने गोद में बैठकर दिए ऐसे सीन्स
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।