Bhojpuri Song: जब 'दुसर दुवार' गाने में Aamrapali Dubey ने Pawan Singh संग लगाया था रोमांस का तड़का, वीडियो देख तन बदन में...

भोजपुरी इंडस्ट्री में कुछ सितारे ऐसे हैं, जिनकी जोड़ी पर्दे पर आते ही कमाल कर जाती है. ऐसा ही कुछ सुपरस्टार पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की जोड़ी के साथ भी देखने को मिलता है. जब भी यह दोनों साथ में नजर आते हैं, फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है. वहीं इन दिनों इनका एक गाना काफी वायरल हो रहा है.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: March 16, 2025 6:08 PM IST

Aamrapali Dubey Pawan Singh Dusar Duwaar Song: भोजपुरी सिनेमा के दो बड़े सितारे आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) और पवन सिंह (Pawan Singh) का एक गाना इन दिनों यूट्यूब पर छाया हुआ है. इन गाने में पवन और आम्रपाली की जोड़ी इतनी शानदार लग रही है कि लोग इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं. वहीं दोनों की केमिस्ट्री और रोमांस हर किसी का दिल जीत रहा है. वैसे तो पवन सिंह (Pawan Singh Song) कई हसीनाओं के साथ रोमांस फरमा चुके हैं, लेकिन आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey Song) की बात ही अलग है. यह गाना लोगों को मदहोश किए जा रहा है.

Pawan Singh और Aamrapali Dubey के रोमांस ने मचाया तहलका

दरअसल, इन दिनों आम्रपाली दुबे और पवन सिंह (Aamrapali Dubey Pawan Singh Song) का जो गाना यूट्यूब पर छाया हुआ है, वो करीब 5 साल पुराना 'दुसर दुवार' है, लेकिन आज भी इसकी धूम कम नहीं हुई है और ये फैंस के बीच जबरदस्त हिट बना हुआ है. 'दुसर दुवार' में पवन सिंह का दमदार अंदाज और आम्रपाली की खूबसूरत अदाएं गाने को खास बनाती हैं. म्यूजिक वीडियो में दोनों के बीच का रोमांस देखते ही बनता है. पवन सिंह की आवाज और आम्रपाली का डांस इस गाने की जान हैं.

5 साल पुराना होने के बावजूद आज भी पॉपुलैरिटी है बरकरार

5 साल पुराना होने के बावजूद 'दुसर दुवार' (Dusar Duwaar) की पॉपुलैरिटी आज भी बरकरार है. यूट्यूब पर इसे लाखों लोग देख चुके हैं और कमेंट्स में दोनों की तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं. कोई पवन सिंह की सिंगिंग का फैन है तो कोई आम्रपाली (Aamrapali Dubey) की सादगी और स्टाइल का दीवाना. गाने का म्यूजिक भी इतना अच्छा है कि एक बार सुनने के बाद मन नहीं भरता. ये गाना भोजपुरी इंडस्ट्री की ताकत को दिखाता है कि कैसे ये सितारे अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं.


आपको बता दें कि पवन सिंह (Pawan Singh) और आम्रपाली की ये जोड़ी पहले भी कई हिट गाने दे चुकी है, लेकिन 'दुसर दुवार' का जादू कुछ अलग ही है. ये गाना न सिर्फ एंटरटेनमेंट का डोज देता है, बल्कि इसमें आम्रपाली और पवन का रोमांस देख दर्शक भी आहें भरने लगते हैं.