पवन-खेसारी को छोड़िए, इस भोजपुरी सिंगर के गाने को मिले 1 बिलियन व्यूज, Youtube पर बनाया रिकॉर्ड

पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे दिग्गजों के बीच इस सिंगर ने वो कर दिखाया जो नामुमकिन लगता था. उनके गाने ने यूट्यूब पर 1 अरब यानी 1 बिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर भोजपुरी संगीत का इतिहास बदल दिया है.

WrittenBy
By: Shreya Pandey | Published: April 26, 2026 11:37 AM IST

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में जब भी रिकॉर्ड तोड़ गानों की बात होती है, तो अक्सर पवन सिंह के पावर और खेसारी लाल यादव के क्रेज की चर्चा होती है. 'पलंग सागवान के' और 'लॉलीपॉप लैगेलू' जैसे गानों ने दुनिया भर में पहचान बनाई है. लेकिन इन सबके बीच एक ऐसा साइलेंट गाना निकला जिसने व्यूज की रेस में सबको पीछे छोड़ दिया. हम बात कर रहे हैं रितेश पांडे के कल्ट सॉन्ग 'हैलो कौन' की, जिसने यूट्यूब पर 100 करोड़ यानी 1 अरब से ज्यादा व्यूज बटोर कर एक नया रिकाॅर्ड बनाया है.

2019 में रिलीज हुआ था ये गाना

दिसंबर 2019 में जब 'हैलो कौन' रिलीज हुआ, तो किसी ने नहीं सोचा था कि यह गाना एक ग्लोबल लेवल पर हिट हो जाएगा. रितेश पांडे और स्नेहा उपाध्याय की जोड़ी ने मोबाइल फोन पर होने वाली बातचीत को गाने के रुप में दिखाया कि बच्चा-बच्चा "हैलो कौन? हम बोल रहे हैं" गुनगुनाने लगा. यह गाना सिर्फ बिहार या यूपी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि टिकटॉक और इंस्टाग्राम रील्स के जरिए इसने पूरे देश में धूम मचा दी.

100 करोड़ व्यूज का रिकाॅर्ड

भोजपुरी फिल्म जगत के लिए 1 बिलियन का आंकड़ा पार करना किसी सपने से कम नहीं था. रितेश पांडे के इस गाने ने वह कर दिखाया जो इंडस्ट्री के बड़े-बड़े धुरंधर नहीं कर सके. आज यह गाना भोजपुरी का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो बन चुका है. इसकी सादगी और रितेश-स्नेहा की मजेदार केमिस्ट्री को लोगों ने इसे बहुत पसंद किया.

रितेश पांडे बने यूट्यूब किंग

वैसे तो रितेश पांडे ने 'हैलो कौन' से पहले भी कई फिल्मों और गानों में काम किया था, लेकिन इस एक गाने ने उन्हें रातों-रात नेशनल क्रश और सुपरस्टार बना दिया. 'हैलो कौन' की सफलता के बाद रितेश पांडे का फिल्मी ग्राफ भी तेजी से ऊपर गया. वे सिर्फ एक बेहतरीन गायक ही नहीं, बल्कि एक बेहतरीन एक्टर भी बन गए. उन्होंने 'भारत बनाम पाकिस्तान', 'काशी विश्वनाथ', 'दरार 2' और 'नाचे नागिन गली गली' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया. वहीं सिंगर के कई गाने भी बहुत हिट हुए हैं.

क्यों आज भी खास है यह गाना?

रिलीज के 7 साल बाद भी 'हैलो कौन' की लोकप्रियता कम नहीं हुई है. आज भी शादियों, पार्टियों और डीजे पर यह गाना बजते ही लोग थिरकने लगते हैं. इस गाने को लोग आज भी बहुत पसंद करते थे. इस गाने पर लोगों ने जमकर कमेंट और लाइक किया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.