'औरत यूज एंड थ्रो वाली चीज नहीं, जब मन किया...', Pawan Singh पर पत्नी ज्योति सिंह ने निकाली भड़ास

Jyoti Singh On Pawan Singh: ज्योति सिंह ने अपने पति और भोजपुरी एक्टर पवन सिंह पर निशाना साधा है. उनका कहना है कि महिला कोई इस्तेमाल करने वाली चीज नहीं है.

By: Shashikant Mishra  |  Published: October 26, 2025 6:55 PM IST

'औरत यूज एंड थ्रो वाली चीज नहीं, जब मन किया...', Pawan Singh पर पत्नी ज्योति सिंह ने निकाली भड़ास

भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और उनकी पत्नी ज्योति सिंह (Jyoti Singh) के बीच विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. दोनों के बीच काफी समय झगड़ा चल रहा है और उनका तलाक का केस कोर्ट में है. ज्योति सिंह आए दिन अपने पति पर कोई ना कोई आरोप लगाती हैं. अब उन्होंने पवन सिंह पर एक बार फिर जमकर भड़ास निकाली है. ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि औरत कोई इस्तेमाल करने वाली चीज नहीं है. आइए जानते हैं कि उन्होंने और क्या-क्या कहा है.

ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर साधा निशाना

ज्योति सिंह बिहार विधानसभा चुनाव में काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी हैं. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरन अपने पति पवन सिंह को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है. ज्योति सिंह ने कहा, 'मेरे चार सवाल हैं. जब हमारे बीच सारी चीजें तय थीं तो आपने मुझे लोकसभा चुनाव में क्यों बुलाया? बुलाने के बाद आपने दोबारा मेरी मांग में सिंदूर भरा. हम लोग पति-पत्नी की तरह रहे. फिर एक टाइम पर आप सारे संबंध खत्म करते लते हैं. औरत यूज एंड थ्रो वाली चीज तो होती नहीं. जब मन किया, बुलाया और इस्तेमाल किया और फेंक दिया. औरत कोई खिलवाड़ की चीज नहीं है कि जब मन किया आपने खेला और जब मन किया छोड़ दिया. ये एक औरत की लड़ाई थी जिसे मैं लड़ रही थी और मुझे उनसे जवाब चाहिए था. मैं आज भी उनसे सवाल कर रही हूं.'

TRENDING NOW

पवन सिंह का पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहा विवाद

बताते चलें कि ज्योति सिंह ने बीते दिनों अपने पति पवन सिंह पर उनका गर्भपात करने का आरोप लगाया था. ज्योति सिंह लगातार पवन सिंह पर आरोप लगा रही हैं. हालांकि, पवन सिंह ने पत्नी का आरोपों पर ज्यादा जवाब नहीं देते हैं. फिलहाल, पति-पत्नी के बीच लड़ाई लगातार चर्चा में बनी हुई है. दोनों की लड़ाई को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स दो धड़ों में बंटे हुए हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.