भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और ग्लैमरस एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी की जोड़ी एक बार फिर इंटरनेट का पारा बढ़ाने के लिए लौट आई है. उनके नए गाने 'लईका नियन राजा करस' ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाका कर दिया है. इस गाने में दोनों सितारों के बीच ऐसी सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जिसने फैंस के होश उड़ा दिए हैं.
'लईका नियन राजा करस' एक हाई-वोल्टेज रोमांटिक गाना है, जिसकी शुरुआत काफी मजेदार अंदाज में होती है. वीडियो में दिखाया गया है कि खेसारी, आकांक्षा के साथ किचन में रोमांस करने की कोशिश करते हैं और उन्हें छेड़ते हैं. लेकिन अगले ही पल आकांक्षा उन्हें एक जोरदार थप्पड़ जड़ देती हैं. यह खट्टी-मीठी नोकझोंक दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. हालांकि, कहानी यहीं खत्म नहीं होती. इसके बाद शुरू होता है दोनों का बेडरूम और पलंग तोड़ रोमांस, जहां आकांक्षा पुरी का ग्लैमरस अवतार और खेसारी का लवर बॉय अंदाज स्क्रीन पर आग लगा देता है. साड़ी में भी आकांक्षा ने अपनी कातिल अदाओं से फैंस को दीवाना बना दिया है.
इस गाने को रिलीज हुए अभी महज 1 दिन ही हुए हैं और इसने 12 लाख से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं. गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने अपनी दमदार आवाज में गाया है, जो भोजपुरी सुनने वालों के बीच तुरंत हिट हो गया है. इस गाने के बोल रोहित सिंह ने लिखे हैं और म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है, जबकि निर्देशन की कमान पवन लाल ने संभाली है.
यूट्यूब का कमेंट सेक्शन फैंस की तारीफों से भरा पड़ा है. एक यूजर ने लिखा, "इस गाने ने तो मूड बना दिया," वहीं दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा, "असली मजा तो खेसारी भैया ही ले रहे हैं." कई फैंस का मानना है कि खेसारी जब भी कोई गाना लाते हैं, तो पूरी इंडस्ट्री में भौकाल टाइट कर देते हैं और उनके आसपास भी कोई नजर नहीं आता.
यह पहली बार नहीं है जब खेसारी का कोई गाना इतना वायरल हुआ हो. इससे पहले उनका गाना 'नींबू खरबूजा भईल 2', 'नथुनिया' और 'ले ले आई कोका कोला' जैसे गानों ने भी व्यूज के मामले में झंडे गाड़े हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.