Khesari Lal Yadav Aamrapali Dubey Viral Song: भोजपुरी इंडस्ट्री अक्सर अश्लील कंटेंट और डबल मीनिंग गानों को लेकर ट्रोल होती रही है. गानों (Bhojpuri Song) के बोल से लेकर डांस स्टेप्स तक में कई बार दर्शकों को वल्गरनेस झलकती है. इसके बावजूद भोजपुरी गानों का क्रेज लगातार बढ़ता ही जा रहा है. आलम यह कि आज भोजपुरी फिल्में (Bhojpuri Movie) और गाने यूपी-बिहार (UP-Bihar) तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि देश के कोने-कोने में इसके चाहने वाले हैं. इसका ताजा उदाहरण है सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) का इन दिनों यूट्यूब पर धमाल मचा रहा एक गाना है, जिसे अब तक 534 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
दरअसल, ये गाना कोई और नहीं बल्कि, 2 साल पहले यानी 2022 में रिलीज हुआ 'पलंग सागवान के' (Palang Sagwan Ke) है. इस गाने में सुहागरात के बारे में बात की गई है. डबल मीनिंग लिरिक्स वाले इस गाने में कूट-कूटकर बोल्ड सीन्स भरे हैं. गाने में खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे ने खूब रोमांस किया है, जिसके चलते यह गाना रिलीज होते ही दर्शकों की जुबान पर चढ़ गया. इस गाने के बोल सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखे हैं और इस आवाज खेसारी लाल यादव और इंदु सोनाली ने दी हैं.
इन दिनों यूट्यूब पर धूम मचा रहा 'पलंग सागवान के' गाना भोजपुरी फिल्म 'डोली सजा के रखना' का है, जिसे रजनीश मिश्रा ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी लीड रोल में नजर आई थी. इसके अलावा फिल्म में रक्षा गुप्ता, अनुप अरोरा, अयाज खान और रीना रानी जैसे कई कलाकार भी अहम भूमिकाओं में थे.
खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट जोड़ियों में गिनी जाती है. दोनों को 'मेहंदी लगाके रखना 3', 'आशिकी' और 'दुल्हन गंगा पार के' जैसी कई फिल्मों में देखा जा चुका है. इनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री हर बार फिर और गानों को सुपरहिट बना देती है.