Khesari Lal Yadav and Aamrapali Dubey begin shooting for upcoming film 'Aashiqui': भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और बोल्ड अदाकाराओं में से एक आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) पहली बार बड़े पर्दे पर धमाल मचने के लिए तैयार है। हाल ही में आम्रपाली दुबे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक साथ कई फोटोज शेयर की हैं, जिनमें उन्हें खेसारी लाल यादव के साथ देखा जाता सकता है। इन रोमांटिक फोटोज को शेयर करते हुए आम्रपाली ने जानकारी देते हुए बताया कि एक्ट्रेस ने खेसारी के साथ अपकमिंग फिल्म 'आशिकी' (Aashiqui) की शूटिंग शुरू कर दी है। Also Read - Aamrapali Dubey को बाहों में कसे नजर आए Khesari Lal Yadav, फोटो देख यूजर्स बोले, 'बस करो हमें हार्ट अटैक आ जाएगा...'
आम्रपाली दुबे ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन दिया है, 'फोटो थोड़ी ब्लर है, लेकिन इंटेनशंस फुल क्लीयर हैं। एक ग्रेट स्क्रिप्ट 'आशिकी' पर बेहतरीन कलाकार खेसारी लाल यादव के साथ काम कर रही हूं।' फोटो में दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। आम्रपाली दुबे को एक शादीशुदा लड़की के गेटअप में देखा जा सकता है। पिंक कलर की साड़ी में आम्रपाली दुबे का लुक और भी निखर कर आ रहा है। दूसरी ओर खेसारी का देसी अंदाज भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की इस फिल्म का निर्देशन प्रदीप शर्मा कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले किया जा है। खेसारी लाल यादव इस फिल्म से पहले प्रदीप के साथ 'लिट्टी चोखा' में भी दिखाई देंगे। फैंस भी आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव की जोड़ी को बड़े परदे पर रोमांस करते हुए देखने के लिए बेताब हैं। यह भले ही खेसारी और आम्रपाली की पहली फिल्म है लेकिन इससे पहले दोनों की कई गानों और एल्बम में देखा जा चुका है। इन सभी गानों में दर्शकों ने दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया है। Also Read - Khesari Lal Yadav ने मांगा 'चुम्मा', Kanishka Negi बोलीं पहले करके आओ 'COLGATE', देखें वीडियो
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...