Khesari Lal Yadav's Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी फिल्मों के साथ-साथ म्यूजिक वीडियोज के चलते भी चर्चा में बने रहते हैं। अभिनेता का नया गाना 'सईया जी सबर करी' यूट्यूब पर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा गया है। गाने में खेसारी के साथ महिमा सिंह नजर आ रही हैं। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रही है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह ने मिलकर गाया है। गाने के बोल पवन पांडे ने लिखे हैं। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 15,353,554 व्यूज मिल चुके हैं। यहां देखिए गाने का शानदार वीडियो...
Subscribe Now
Enroll for our free updates