Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Navratri 2025: नवरात्रि में जमकर वायरल होता है खेसारी लाल का ये देवी गीत, यूट्यूब पर मिले 290 मिलियन व्यूज

नवरात्री शुरू होते ही देवी गीत खूब सुने जाते हैं, ऐसे में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का ये गाना खूब सुना जाता है. इस गाने को यूट्यूब पर भी जबरदस्त व्यू मिले हैं.

By: Shreya Pandey  |  Published: September 11, 2025 2:17 PM IST

Navratri 2025: नवरात्रि में जमकर वायरल होता है खेसारी लाल का ये देवी गीत, यूट्यूब पर मिले 290 मिलियन व्यूज

नवरात्रि का पर्व आते ही भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में भक्ति गीतों की लहर दौड़ जाती है. इस दौरान कई गाने रिलीज होते हैं, जिन्हें लाखों-करोड़ों व्यूज मिलते हैं, लेकिन कुछ गाने ऐसे होते हैं जो हर साल नवरात्रि में खूब वायरल होते हैं. आज हम आपको खेसारी लाल यादव के एक गाने के बारे में बता रहें हैं. भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव का देवी गीत 'चुनरिया लेले आईह' भी इसमें से एक है. आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर और सिंगर हैं. इनकी फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है. लोग इनकी फिल्मों और गानों को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं. खेसारी लाल यादव भक्ति गीत से लेकर रोमांटिक और इमोशनल गाने गाते हैं.

'चुनरिया लेले आईह' गाना

'चुनरिया लेले आईह' गाना नवरात्रि के दौरान सबसे ज्यादा सुने जाने वाले गानों में से एक है. इस गाने को साल 2018 में खेसारी म्युजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. अब तक इस गाने को यूट्यूब पर 290 मिलियन (29 करोड़) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जो अपने आप में एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड है. यह गाना सिर्फ नवरात्रि के समय ही नहीं, बल्कि भोजपुरी के भक्ति गीतों में अपनी खास जगह बनाए है. इस गाने को सुनते ही लोग भक्ति के रंग में डूब जाते हैं, और खून ठुमके भी लगाते हैं.

गाने की खासियत

इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने अपनी मधुर आवाज में गाया है. वहीं इस गाने के लिरिक्स टुनटुन यादव ने लिखे हैं, और संगीत आशिष वर्मा ने दिया है. इस गाने में खेसारी लाल कहते हैं कि वह उनके लिए देवी मां की चुनरी लेकर आएं. गाने के बोल और म्यूजिक में एक सादगी और भक्ति है, जो इसे लोगों के दिलों तक पहुंचाती है. नवरात्री में इस गाने पर लोग जमकर डांस भी करते हैं. खेसारी लाल के कई और गाने हैं, लेकिन इनका ये वाला गाना लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आता है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.