भोजपुरी की टॉप के स्टार्स में से एक खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आए दिन लोगों के बीच चर्चा में आ जाते हैं. उन्होंने बीते बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीति में किस्मत आजमाई थी लेकिन सफल नहीं हो सके. उन्होंने राजद के टिकट पर चुनाव लड़ा था और हार गए थे. वहीं, खेसारी लाल यादव के वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं और इनमें से कई बार उन्हें ट्रोल किया जाता है. अब भोजपुरी एक्टर का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है और लोगों ने उन्हें निशाने पर ले लिया है. आइए जानते हैं कि खेसारी लाल यादव ने ऐसा क्या किया है.
खेसारी लाल यादव का वीडियो हुआ वायरल
खेसारी लाल यादव के एक इवेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो देखा जा सकता है कि एक बच्चा आता है और एक्टर के पैर छूने की कोशिश करता है लेकिन वह उसे रोक देते हैं. वह खुद के बच्चे के पैर छू लेते हैं. वह उस बच्चे का हालचाल पूछते हैं और इसके साथ ही खेसारी लाल यादव ने उस बच्चे से कहा, 'आप पैर मत छुआ करो, आप ब्राह्मण कुल के आदमी हो. और हम ब्राह्मण बच्चों का भी पैर छूते हैं, ये हमारे संस्कार है.' भोजपुरी एक्टर के इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने मंच पर पहुंचे ब्राह्मण बच्चे को पैर छूने से मना किया-
"आप ब्राह्मण कुल के आदमी हो. हमारे यहां ब्राह्मण बच्चों का भी पैर छूते है. हमारे यहां संस्कार है"
यह कहकर खेसारी ने बच्चे के पैर छू लिये। pic.twitter.com/tmdc8mOMON
— Anuj Agnihotri Swatntra (@ASwatntra) February 7, 2026
खेसारी लाल यादव को लेकर आए ये कमेंट
खेसारी लाल यादव के वीडियो को पर एक यूजर ने लिखा है, 'मानसिक गुलामी और बौद्धिक विकलांगता की हद है ये.' एक यूजर ने लिखा है, 'और फिर कहता है कि जातिवाद कुछ नहीं होता.' एक यूजर ने लिखा है, 'यही तो हजारों साल की दासता वाली मानसिकता है, अगर वर्ण कर्म प्रधान है तो उस बच्चा अपने किस कर्म से ऊंचा हो गया.' एक यूजर ने लिखा है ये कैसी मानसिकता है. 'इस तरह से खेसारी लाल यादव को निशाना बनाया गया है.' ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates