New Bhojpuei Song Saree Ke Plate: भोजपुरी फिल्मों और गानों का जलवा तो इंटरनेट पर हमेशा ही देखने को मिलता है. अगर बात पवन सिंह (Pawan Singh), खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और निरहुआ (Nirhua) के गानों की बात हो तो यह देखते ही देखते वायरल हो जाता है और काफी दिनों तक लोगों की जुबान पर चढ़ा रहता है. ऐसा ही कुछ हाल ही में रिलीज हुए खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav New Song) और कनिष्का रावत के गाने 'साड़ी के प्लेट' को लेकर भी देखने को मिल रहा है. यह गाना इन दिनों न सिर्फ हर किसी की जुबान पर चढ़ा हुआ है बल्कि, इंटरनेट पर भी खूब धमाल मचा रहा है.
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और एक्ट्रेस कनिष्का रावत (Kanishka Rawat) का गाना 'साड़ी के प्लेट' (Saree Ke Plate) 15 अक्टूबर, 2024 को यूट्यूब पर रिलीज हुआ था और महज 5 महीनों में ही इसने 22 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं. इतना ही नहीं, आज भी इसकी पॉपुलैरिटी कम होने का नाम नहीं ले रही है और लोग इसे बार-बार सुन व देख रहे हैं. इस गाने में खेसारी लाल यादव की दमदार आवाज और कनिष्का रावत (Khesari Lal Yadav Kanishka Rawat Song) की शानदार अदाएं फैंस को दीवाना बना रही हैं. गाने का म्यूजिक ऐसा है कि एक बार सुनो तो बस गुनगुनाने का मन करे.
वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री कमाल की है, जो इसे और भी खास बनाती है. कनिष्का की साड़ी में नजाकत और खेसारी का देसी अंदाज इस गाने की यूएसपी है. भोजपुरी फैंस को ये गाना इतना पसंद आ रहा है कि सोशल मीडिया पर भी इसके चर्चे खूब हो रहे हैं. ये गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया था और अब तक इसका क्रेज बरकरार है. यूट्यूब पर कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है, जहां लोग खेसारी की सिंगिंग और कनिष्का के डांस की तारीफ करते नहीं थक रहे.
गाने के बोल भी इतने मजेदार हैं कि हर उम्र के लोग इसे एंजॉय कर रहे हैं. भोजपुरी म्यूजिक का ये फ्लेवर ऐसा है कि गांव से लेकर शहर तक हर जगह ये धूम मचा रहा है. खेसारी लाल यादव पहले भी कई हिट गाने दे चुके हैं, लेकिन 'साड़ी के प्लेट' ने तो सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. कनिष्का रावत भी इस गाने से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं.