Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Bhojpuri की वो सबसे महंगी फिल्म जिसमें Khesari Lal Yadav ने बेटे संग मिलकर रचा इतिहास, फौजी बनकर कमाए करोड़ों!

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव हर बार दर्शकों के सामने कुछ नया लेकर आते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि खेसारी ने भोजपुरी सिनेमा के अब तक के इतिहास सबसे महंगी फिल्म लेकर आए. इतना ही नहीं उन्होंने इस मूवी से अपने बेटे ऋषभ को भी लॉन्च किया.

By: Sadhna Mishra  |  Published: November 1, 2025 10:02 PM IST

Bhojpuri की वो सबसे महंगी फिल्म जिसमें Khesari Lal Yadav ने बेटे संग मिलकर रचा इतिहास, फौजी बनकर कमाए करोड़ों!

Khesari Lal Yadav Most Expensive Film: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इंडस्ट्री में हमेशा कुछ अलग और हटके करने के लिए जाने जाते हैं. रोमांस हो, एक्शन हो या देशभक्ति हर किरदार में वह हमेशा ही छा जाते हैं. हमेशा की तरह ही इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा कर दिखाया, जिससे पूरी इंडस्ट्री गर्व महसूस कर रही है. दरअसल, खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Movie) की हाल ही में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई है, जो न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर हिट रही, बल्कि इसने भोजपुरी सिनेमा के लिए एक नया बेंचमार्क भी बनाया है. यह मूवी भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है. आइए जानते हैं ये कौन सी फिल्म है.

फिल्म के बजट से हर कोई हैरान

दरअसल, हम बात कर रहे हैं खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'रंग दे बसंती' (Rang De Basanti) की. भोजपुरी सिनेमा की ये फिल्म अब तक की सबसे महंगी फिल्म मानी जाती है और वाकई इसका बजट भोजपुरी इंडस्ट्री के हिसाब से काफी चौंकाने वाला है. रिपोर्ट्स की माने तो इसे बनाने में लगभग 7 से 10 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं. यह पहली बार हुआ है जब किसी भोजपुरी फिल्म को इतनी बड़ी लागत और बॉलीवुड लेवल के प्रोडक्शन के साथ तैयार किया गया है. मेकर्स ने फिल्म में विशाल सेट, दमदार एक्शन और बेहतरीन लोकेशन्स का इस्तेमाल किया है, ताकि दर्शकों को अलग एक्सपीरियंस मिल सके.

बेटे ऋषभ यादव का धमाकेदार डेब्यू

इस फिल्म की एक और सबसे खास बात यह रही कि, खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने खुद लीड रोल निभाने के साथ-साथ अपने बेटे ऋषभ यादव को भी इस फिल्म से लॉन्च किया. बाप-बेटे की यह जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आई. ऋषभ ने फिल्म में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण किरदार निभाकर इंडस्ट्री में सफल डेब्यू किया है. बता दें कि, फिल्म में खेसारी एक फौजी के किरदार में नजर आ रहे हैं और यह कहानी देशभक्ति, एक्शन और इमोशन का शानदार मेल है.

बॉक्स ऑफिस पर छापे इतने करोड़

'रंग दे बसंती' (Rang De Basanti) को पूरे भारत में 250 से ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. यह पहली भोजपुरी फिल्म थी जिसे मल्टीप्लेक्स में भी जगह मिली. फिल्म ने पहले ही दिन जोरदार ओपनिंग की और शुरुआती तीन दिनों में ही करीब 45 लाख रुपए कमा लिए. बाद में, फिल्म की कुल कमाई 15 से 20 करोड़ रुपए तक पहुंच गई, जो भोजपुरी फिल्मों के लिए एक बहुत बड़ा आंकड़ा माना जाता है.