Khesari Lal Yadav Blast on Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने अपनी मेहनत और लगन से एक मुकाम हासिल किया है। वहीं पवन सिंह (Pawan Singh) भी इंडस्ट्री के लोकप्रिय सुपरस्टार हैं। दोनों स्टार्स का भोजपुरी इंडस्ट्री में जबरदस्त फैंस बेस है। दोनों की फिल्मों और गानों को देखने और सुनने के लिए बड़ी भीड़ उमड़ जाती है। हालांकि पवन सिंह और खेसारी लाल यादव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। दोनों एक दूसरे पर पलटवार करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। Also Read - पवन-अक्षरा से लेकर रवि किशन-नगमा सहित इन सेलेब्स की लव स्टोरी ने बटोरी थीं सुर्खियों, देखें लिस्ट
हाल ही में पटना में हुए एक इवेंट में पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव पर तंज कसते हुए कई बाते बोलीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पवन सिंह ने अभिनेता पर तंज कसते हुए कहा कि कोई नाम कमाने के लिए यहा जा रहा है, कोई वहां जा रहा है। इसके बाद पवन सिंह ने कहा कि हम उस जगह कबका काम करके आ चुके हैं। पवन सिंह ने अपनी बढ़ाई करते हुए कहा कि कोई इस बात का अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि पवन कहां-कहां गाना गाएंगे। पवन सिंह के इस बयान के बाद खेसारी लाल यादव भी चुप नहीं बैठे हैं। उन्होंने भी पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
खेसारी लाल यादव ने कहा कि खुद को बड़ा बनाओ और भोजपुरी इंडस्ट्री को भी। कुछ लोगों को मेरे बढ़ते नाम से दिक्कत है। खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह पर तंज करते हुए कहा, 'किसी मंच पर इंसान को साफ मन से जाना चाहिए। किसी को भी दारू पीकर मंच की गरिमा को खराब नहीं करना चाहिए। दारू पीकर कहीं भी जाना अच्छी बात नहीं है।' खेसारी ने आगे कहा, 'कुछ लोगों को लगता है कि दुनिया उनके इशारों पर चलती है।' Also Read - Shweta Sharma ने Khesari Lal Yadav से कहा 'कमरिया छुवे तो करंट लगता है...', वीडियो हुआ वायरल
Also Read - Entertainment News of The Day: आमिर और रणबीर फिल्म में एक साथ करेंगे काम? एआर रहमान की बड़ी बेटी ने की शादी
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।