'भाभी की इतनी बड़ी गलती नहीं', ज्योति सिंह के सपोर्ट में Khesari Lal Yadav ने Pawan Singh के लिए कहा- 'मैं उनका चमचा नहीं'

Khesari Lal Yadav Support Jyoti Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा है. इसी बच खेसारी लाल सिंह ने ज्योति सिंह का सर्मथन में अपनी बात कही है.

By: Shashikant Mishra  |  Published: October 6, 2025 4:33 PM IST

'भाभी की इतनी बड़ी गलती नहीं',  ज्योति सिंह के सपोर्ट में Khesari Lal Yadav ने Pawan Singh के लिए कहा- 'मैं उनका चमचा नहीं'

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) इन दिनों अपनी पत्नी ज्योति सिंह के साथ विवाद को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. ज्योति सिंह ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर बताया था कि वह काफी ज्यादा परेशान हो चुकी हैं और वह रो रही थीं. उन्होंने कहा था कि फैंस के कहने पर पवन सिंह से मिलने के उनके घर पहुंची लेकिन उनको एंट्री नहीं मिली. ज्योति सिंह का कहना है कि वह सुसाइड कर लेंगी. अब पवन सिंह और ज्योति सिंह विवाद को लेकर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने रिएक्शन दिया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है.

'हम चाहते हैं कि घर में भतीजा आए'

खेसारी लाल यादव ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'भाभी की इतनी बड़ी गलती नहीं है, उस महिला का इतना पड़ा अपराध तो नहीं है. आप इतने लोगों को माफ कर सकते हो. उस महिला को भी माफ करो. हम लोग चाहते हैं कि हम लोगों के घर में भतीजा आए. मेरी बहन तो नहीं है लेकिन बेटी है. उसके नजरिए से जब उस महिला को देखता हूं तो लगता है कि अगर मेरी बेटी के साथ ऐसा होगा तो इंसान किस हद तक गिरेगा. उन पर दया आती है. अगर उनका अपराध इतना बड़ा है तो एक बार आप खुद मीडिया में आकर बोलो.'

TRENDING NOW

'पवन सिंह मेरा घर नहीं चलाते हैं'

खेसारी लाल यादव ने आगे कहा, 'मैं उस इंसान (पवन सिंह) से बहुत प्यार करता हूं लेकिन गलतियों पर मैं पर्दा नहीं डाल सकता. मैं उनका चमचा नहीं हूं. मैं चाटुकारिता नहीं करता. पवन सिंह मेरा घर हीं चलाते जो मैं कहूं कि आप बहुत बढ़िया कर रहे हैं. ये सही नहीं है, ये तो गलत है.' बताते चलें कि खेसारी लाल यादव ने हाल ही में कहा था कि अगर पत्नी से झगड़ा होता है तो इसका मतलब ये नहीं कि है उसे छोड़ दिया जाए. उन्होंने रिश्तों को संभालकर रखने की बात पर जोर दिया था. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.