Khesari Lal Yadav New Song: अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि जादुई आवाज से भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले भोजपुरी सुपरस्टार सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. हमेशा धूम-धड़ाके वाले गाने से लोगों का दिल जीतने वाले खेसारी इस बार भक्ति सॉन्ग (Khesari Lal Yadav Song) से लोगों को भावुक कर रहे हैं. एक्टर का ये नया गाना आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज (Premanand Ji Maharaj) पर बना है, जिसे दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही हैं, वहीं इसके आंकड़े देख आप हैरान ही रह जाएंगे.
दो दिन में ही व्यूज ने तोड़े रिकॉर्ड
धमाकेदार डांस नंबर के लिए जाने-जाने वाले खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया गाना 'तेरे प्रेम में पागल प्रेमानंद' (Tere Pyar Me Pagal Premanand) 19 जून 2025 को यूट्यूब चैनल Khesari Devotional पर रिलीज किया गया है, जो अब जमकर धमाल मचा रहा है और व्यूज के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ रहा है. ऐसे में अब आप सोच रहे होंगे कि इस गाने में ऐसा क्या खास है, जो व्यूज के रिकॉर्ड के तोड़ रहा है.
क्या है गाने की खासियत?
यूट्यूब पर धूम मचा रहे इस गाने में खेसारी लाल भक्ति भाव में डूबे नजर आ रहे हैं. वीडियो में पीले रंग का वस्त्र धारण कर वे भजन गा रहे हैं और इस गाने में वह प्रेमानंद महाराज का राधी रानी के लिए प्रेम भाव, भक्ति और समर्पण के बारे में बता रहे हैं. यह गाना इतना मधुर हैं, कि हर किसी का दिल मोह ले रहा है. यही वजह है कि रिलीज के महज दो दिन में ही इस गाने को 1.7 मिलियन्स व्यूज और 218 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और ये आकंड़ा अभी बढ़ता ही जा रहा है, जो हैरान करने वाला है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates