Khesari Lal Yadav throwback: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। खेसारी लाल यादव ने अपनी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। आज वो जिस मुकाम पर है वहां हर कोई पहुंचना चाहता है। खेसारी लाल, हर मामले में भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह को टक्कर देते हैं। बता दें कि खेसारी लाल अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। वैसे तो खेसारी शादीशुदा हैं लेकिन उनका नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका हैं।
काजल राघवानी संग जुड़ा था खेसारी लाल यादव का नाम
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को काफी पंसद आती है। खेसारी और काजल की जोड़ी पर लोग जान छिड़कते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादीशुदा खेसारी लाल यादव, का दिल काजल राघवानी पर आ गया था। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट भी किया था लेकिन इन दोनों ने अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया था। हालांकि किसी वजह से दोनों के बीच लड़ाई हो गई। अब आलम ये है कि खेसारी और काजल एक दूसरे से नफरत करते हैं। इसके बाद से ही खेसारी और काजल ने कभी साथ काम नहीं किया है। फैंस इन दोनों की जोड़ी को काफी मिस करते हैं।
TRENDING NOW
इस साल की थी खेसारी लाल यादव ने शादी
बताते चलें कि खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने साल 2006 में चंदा देवी से शादी की है। कहा जाता है कि खेसारी, अपनी वाइफ से बेइंतहा प्यार करते हैं। खेसारी अपनी पत्नी चंदा को अपना लकी चार्म मानते हैं। मालूम हो कि खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी के अलावा टीवी इंडस्ट्री में भी धमाल मचाया है। खेसारी ने सलमान खान के शो बिग बॉस 13 में अपना जलवा बिखेरा था। इस शो में खेसारी ने जमकर कॉमेडी की थी।
Subscribe Now
Enroll for our free updates