Mahi Shrivastava New Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की यंग एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपनी कड़ी मेहनत से लोगों के दिलों में अलग जगह बनाई है। अदाकारा की फैन फॉलोइंग दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। माही श्रीवास्तव को यूपी-बिहार के लोग खूब पसंद करते हैं। आए दिन माही श्रीवास्तव का कोई न कोई गाना सामने आते रहता है जिसे दर्शक काफी पसंद करते हैं। इस बीच भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का एक नया गाना मोबाइल कूच देहे सामने आया है जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। माही श्रीवास्तव के इस नए गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
माही श्रीवास्तव का गाना मोबाइल कूच देहे वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में नेहा राज ने अपनी आवाज दी है। गाने में माही श्रीवास्तव का अंदाज देखने लायक है। उनकी अदाओं ने एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया है। गाने में माही श्रीवास्तव बेहद हसीन लग रही हैं। माही श्रीवास्तव का यह सॉन्ग यूट्यूब पर आते ही छा गया है। अबतक इसे 2 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं इसे करीब 2 लाख व्यूज मिल चुके हैं। एक बार फिर से माही श्रीवास्तव ने महफिल लूट ली है।
बताते चलें कि माही श्रीवास्तव सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और रील वीडियोज शेयर करती रहती हैं जिसे दर्शक दिल खोलकर प्यार देते हैं। माही श्रीवास्तव की खूबसूरत के आगे भोजपुरी की कई एक्ट्रेसेस फीकी लगती हैं। इस लिस्ट में अक्षरा सिंह और रानी चटर्जी का नाम शामिल है। माही श्रीवास्तव ने बहुत कम समय में ही इंडस्ट्री में अलग पहचान बना ली है। यही वजह है कि हर कोई माही श्रीवास्तव को पसंद कर रहे हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि माही श्रीवास्तव जल्द ही भोजपुरी की सुपरस्टार बन जाएंगी।