Nirhua Aamrapali Dubey Chhath Song 2025: यूपी (UP), बिहार (Bihar) और झारखंड (Jharkhand) का महापर्व छठ पूजा (Chhath Puja 2025) को आने में अब बस कुछ ही दिन और बचे हैं. ऐसे में हर तरफ इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. छठ महापर्व (Chhath 2025) का मौका हो और भोजपुरी सिनेमा के सितारे पीछे रह जाएगा ऐसा कैसे हो सकता है. इस पावन पर्व की आस्था में चार चांद लगाने के लिए भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirhua) ने अपने फैंस को एक ऐसा तोहफा दिया है, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई है.
रिलीज हुआ आम्रपाली दुबे और निरहुआ का नया गाना
दरअसल, निरहुआ और आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey Song) का नया गाना रिलीज हुआ है, जो छठ महापर्व पर आधारित है. कपल का गाना 'छठ व्रत' (Chhath Vrat) 19 अक्टूबर 2025 को आम्रपाली दुबे ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. यह गीत (Chhath Vrat Song) सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक 10 मिनट में मार्मिक कहानी है, जो सीधे दिल को छू लेती है. इस गाने को देखकर आपके भी आंसू निकल पड़ेंगे.
View this post on Instagram
दर्द और चमत्कार की कहानी है ये गाना
'छठ व्रत' गीत में निरहुआ और आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) ने एक संतानहीन जोड़े की भूमिका निभाई है. कहानी तब गहरा मोड़ लेती है, जब आम्रपाली अपनी छोटी बहन की गोद भराई में जाती हैं और वहां उन्हें कुछ लोग मनहूस कहकर ताने मारते हैं और तभी दुर्भाग्य से उनकी छोटी बहन छत से गिर जाती है. बहन और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों की हालत नाजुक हो जाती है. इस मुश्किल घड़ी में आम्रपाली सभी तानों और निराशा को पीछे छोड़कर बच्चे और बहन की जान बचाने के लिए पूरी श्रद्धा और अनुष्ठान के साथ छठी मईया का व्रत शुरू करती हैं. 10 मिनट के इस गीत में फिल्माया गया यह इमोशनल ड्रामा लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
'इस बार घाट पर बजेगा यही गाना'
रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर इस गीत की जमकर तारीफ हो रही है. फैंस इसे महज गाना नहीं, बल्कि एक पूरी फिल्म बता रहे हैं और अपनी-अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'दिल छू लेने वाली कहानी! कल्पना की आवाज और आम्रपाली की एक्टिंग ने जादू कर दिया. जय छठी मैया.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'जब भी निरहुआ और आम्रपाली साथ आते हैं, कुछ बड़ा ही होता है. इस बार छठ पर यही गीत बजेगा.' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'सच में इस गाने को सुनकर रोना आ गया.' ऐसे ही तमाम कमेंट्स इस वीडियो पर देखने को मिल रहे हैं.
आपको बता दें कि, इस भावुक कर देने वाले गीत को मशहूर गायिका कल्पना पटवारी ने अपनी मधुर आवाज दी है, जबकि इसके बोल धरम हिंदुस्तानी ने लिखे हैं. वहीं अगर बात करें आम्रपाली दुबे के वर्कफ्रंट की तो उनकी कई फिल्में कतार में हैं, जो जल्द ही रिलीज होने वाली हैं. उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'सास बहू और यमराज' और 'मातृ देवों भव' शामिल है, जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates