Pawan Singh-Akshara Singh Hit Song: भोजपुरी सिनेमा में कुछ जोडियां ऐसी होती है, जिनकी केमिस्ट्री पर्दे पर आग लगा देती हैं. इन्हीं में से एक थी पवन सिंह और अक्षरा सिंह (Pawan Singh-Akshara Singh) की जोड़ी. इनके फैंस आज भी इन्हें साथ में देखना चाहते हैं. हालांकि, अब ऐसा हो नहीं सकता क्योंकि, ये दोनों एक दूसरे की शक्ल देखना भी पसंद नहीं करते हैं, लेकिन आज भी जब इनके पुराने गाने बजते हैं, तो फैंस पुराने दिनों को याद करते हैं. ऐसा ही एक गाना है फिल्म 'सत्या' (Satya) का सुपरहिट ट्रैक 'हमाहू जवान बानी तुहू जवान.' (Hamahu Jawan Bani) जो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है.
करोड़ों व्यूज की कहानी, खत्म रिश्ते की निशानी
फिल्म 'सत्या' (Bhojpuri Movie Satya) का सुपरहिट गाना 'हमाहू जवान बानी तूहू जवान' (Hamahu Jawan Bani) गाना रिलीज होने के साथ ही छा गया था. इस गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने जैसा जोरदार डांस किया था, उसकी चर्चा आज भी होती है. गाने में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री, उनके शानदार मूव्स और एक्सप्रेशन ने इस एक टाइमलेस भोजपुरी हिट बना दिया. Wave Music के लेबल तले रिलीज हुए इस गाने को पवन सिंह ने सिंगर हनी-बी के साथ मिलकर गाया था. जो आज भी यूट्यूब पर वायरल हो रहा है.
असल जिंदगी में पूरी तरह से बिखर चुकी है ये जोड़ी
वायरल हो रहे इस गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह एक-दूसरे पर जान छिड़कते नजर आ रहे है, लेकिन आज आलम यह है कि दोनों एक-दूसरे की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करते. उनके बीच हुए तगड़े विवाद और कड़वाहट के बाद दोनों ने साथ काम करना पूरी तरह बंद कर दिया है. दरअसल, दोनों का विवाद भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और बड़े विवादों में से एक रहा है. विवाद इतना गहरा है कि दोनो के बीच बातचीत भी बंद है. फैंस आज भी यह जानने को बेताब रहते हैं कि आखिर इस सुपरहिट जोड़ी के बीच ऐसी क्या दरार आई, जिसने उन्हें हमेशा के लिए अलग कर दिया.
Subscribe Now
Enroll for our free updates