New Bhojpuri Song: पवन सिंह और नम्रता मल्ला की हॉट जोड़ी ने लगाई इंटरनेट पर आग, 'कमर दबादी' रिलीज होते ही...

Pawan Singh के फैंस के लिए गुड न्यूज सामने आई है. दरअसल, लोग पिछले कई दिनों से जिस गाने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे आखिरकार अब वह रिलीज हो चुका है और इस गाने ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर आग लगा दी है.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: March 21, 2025 5:55 PM IST

Pawan Singh-Namrata Malla New Song: अब सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि भोजपुरी के नए गानों (Bhojpuri Song) की रिलीज का भी लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं. वहीं अगर बात पवन सिंह के गाने की हो तो फैंस के बीच ये एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ जाती है. वहीं बीते कई दिनों से सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के जिस गाने का लोगों को इंतजार था वो अब जाकर खत्म हुआ. इस गाने में नम्रता मल्ला और पवन सिंह की जबरदस्त केमिस्ट्री और रोमांस देखने को मिल रहा है. पवन सिंह (Pawan Singh Latest Song) का लेटेस्ट सॉन्ग 'कमर दबादी' (Kamar Dabadi) रिलीज होते ही न सिर्फ वायरल हो गया बल्कि इसने कुछ ही घंटों में 100 मिलियन व्यूज को भी पार कर दिया.

Kamar Dabadi में पवन सिंह और नम्रता मल्ला ने दिखाया हॉट और सिजलिंग डांस

'कमर दबादी' (Kamar Dabadi Song) गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. इस गाने में नम्रता मल्ला (Namrata Malla) का ग्लैमरस अवतार और पवन सिंह का बिंदास स्टाइल फैंस को दीवाना बना रहा है. गाने के बोल भोजपुरी फ्लेवर से भरपूर हैं, जो इसे और भी मजेदार बनाते हैं. वहीं रही सही कसर नम्रता और पवन (Namrata Malla-Pawan Sing New Song) के हॉट और सिजलिंग डांस पूरा कर देते हैं. वीडियो में जहां नम्रता अपने बॉडी पेन और कमर दर्द की बात कर रही हैं, तो वहीं पवन सिंह दर्द से रात पाने के लिए कमर दबाने की बात कर रहे हैं. दोनों के बीच का डांस और रोमांटिक सीन ऐसा है कि लोग इसे बार-बार देखना चाहते हैं. फैंस कमेंट्स में लिख रहे हैं कि ये गाना उनके प्लेलिस्ट में टॉप पर जा चुका है.

Namrata Malla के बैली डांस पर अटका फैंस का दिल

पवन सिंह (Pawan Sing Song) का ये गाना रिलीज के कुछ ही घंटों में इतने व्यूज बटोरना दिखाता है कि उनकी फैन फॉलोइंग कितनी जबरदस्त है. वहीं अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाने वाली नम्रता ने इस गाने में बैली डांस दिखाया है. यह गाना अब लोगों की जुबान पर चढ़ गया है और इसे भोजपुरी सॉन्ग लवर्स खूब पसंद कर रहे हैं.