भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) इन दिनों अपनी पत्नी ज्योति सिंह के साथ विवाद को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. आए दिन उनकी पत्नी आरोप लगाती हैं और सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग रिएक्शन देते हैं. फिलहाल, पवन सिंह इस समय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाले एक सिंगिग रियलिटी शो में बतौर जज नजर आ रहे हैं और उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने इस शो के दौरान सीना चीर कर दिखाने का बयान दिया है. आइए जानते हैं कि एक्टर और सिंगर पवन सिंह ने ऐसा क्यों कहा है.
पवन सिंह के वीडियो पर लोगों ने किए ये कमेंट
भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह एमएक्स प्लेयर के सिंगिंग रियलिटी शो 'आई पॉपस्टार' में जज की भूमिका निभा रहे हैं. इस शो से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पवन सिंह एक कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद उससे कहते हैं, मैं आपके पास आकर थोड़ा गरजना चाहता हूं. 'मैं इस देश का हनुमान हूं और ये देश मेरा राम है. सीना चीर कर दिखा दूंगा कि अंदर बैठा हिंदुस्तान है.' पवन सिंह के इतने कहते ही उनके साथ जज और कंटेस्टेंट के साथ ऑडियंस जोश से भर जाती है और उन्हें चीयर करती है. उनके इस वीडियो के वायरल होते ही कमेंट की बाढ़ आ गई. एक फैन ने लिखा है, 'पॉवर स्टार पवन सिंह.' एक फैन ने लिखा है, 'एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे.' एक फैन ने लिखा है, वाह क्या बात है. एक फैन ने लिखा है, 'जय श्रीराम.'
TRENDING NOW
View this post on Instagram
पवन सिंह का पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहा विवाद
बताते चलें कि पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का विवाद चर्चा में बना हुआ है. दोनों का तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है. ज्योति सिंह ने बीते दिनों पवन सिंह पर उनका गर्भपात करने का आरोप लगाया था. गौरतलब है कि पवन सिंह की ज्योति सिंह से पहले एक शादी हुई थी और उनकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates