Pawan Singh Viral Look: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) अपने गानों और फिल्मों से फैंस के दिलों पर हमेशा ही राज करते हैं, लेकिन इन दिनों वह अपने अजीबोगरीब लुक को लेकर चर्चा में हैं. नए लुक में एक्टर मंदिर के पास गंदे कपड़े, बढ़ी दाढ़ी और लंबे बाल के साथ उदास बैठे नजर आ रहे हैं. पवन सिंह का ये लुक सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे का राज?
क्या है पवन सिंह के इस अजीब लुक राज?
दरअसल, भोजपुरी पावरस्टार की वायरल हो रही इस अजीबोगरीब तस्वीर के पीछे उनके नए गाने का राज छुपा है. दरअसल, जल्द ही उनका नया गाना 'भगवान करस' रिलीज होने वाला है, जोकि एक सैड सॉन्ग है. यह गाना 12 जून यानी की आज रिलीज होगा, लेकिन इससे पहले पवन सिंह का एक जबरदस्त रोमांटिक गाना रिलीज हुआ है, जो सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा रहा है.
View this post on Instagram
केमिस्ट्री ने बनाया दर्शकों को दीवाना
पवन सिंह का नया गाना 'करा ना ओढ़निया के आड़' 11 जून को आशी म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुका है. यह सॉन्ग एक्टर की सुपरहिट फिल्म 'बजरंगी' का पहला गाना है. इस गाने में उनके साथ खूबसूरत एक्ट्रेस हर्षिता पंवार नजर आ रही हैं. दोनों की केमिस्ट्री शानदार लग रही है और उनके रोमांटिक पलों ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है. गाने को पवन सिंह (Pawan Singh) और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है, जबकि इसके बोल रजनीश मिश्रा ने लिखे हैं और उन्होंने ही इसका म्यूजिक भी कंपोज किया है. सोशल मीडिया पर बिना ज्यादा प्रमोशन के भी इस गाने को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.
'बजरंगी' को मिला दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स
मालूम हो कि, फिल्म 'बजरंगी' 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. अब इस फिल्म के गानों की शुरुआत इस रोमांटिक ट्रैक से हो गई है. फैंस अब फिल्म के बाकी गानों और यूट्यूब प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates