Pawan Singh Third Marriage Controversy: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. हाल ही में पवन सिंह ने बड़ी ही धूमधाम से अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था.इस दौरान पवन सिंह, महिमा सिंह (Mahima Singh) के साथ काफी क्लोज दिखाई दिए. केक कटिंग सेरेमनी में पवन सिंह, महिमा सिंह की उंगली पर लगा केक खाते नजर आए थे. पवन सिंह की इस हरकत ने फैंस के कान खड़े कर दिए थे. पवन सिंह और महिमा सिंह के बारे में तरह तरह की बातें होने लग गई थीं. हाल तो ये था कि लोग पवन सिंह और महिमा सिंह की शादी तक की बात करने लगे थे. दावा किया जा रहा था कि पवन सिंह ने तीसरी शादी कर ली है. लोगों ने ये दावा उस समय किया जब पवन सिंह का उनकी पत्नी ज्योति सिंह के साथ विवाद चल रहा है. अब जब बराबर पवन सिंह और महिमा सिंह के बारे में बात हो रही है तो भोजपुरी का ये स्टार चुप कैसे रह सकता है. हाल ही में पवन सिंह ने अपनी तीसरी शादी का सच जमाने के सामने खोलकर रख दिया है. चलिए जानते हैं कि तीसरी शादी पर पवन सिंह के क्या विचार हैं.
पवन सिंह ने महिमा सिंह क लेकर दे डाला ये बयान
पवन सिंह (Pawan Singh) ने रिपब्लिक भारत से बात करते हुए कहा, 5 जनवरी से पहले तो हमारी शादी के कार्ड भी छप गए थे. देश में करोड़ों लोग हमें प्यार करते हैं. चाहने वालों की कोई कम नहीं है. इन्हीं चाहने वालों में से एक दो लोगों ने मेरी शादी का कार्ड छापा है. हाल ये था कि इन लोगों ने शादी का वेन्यू तक तय कर दिया था. इनका दावा था कि पवन सिंह और महिमा सिंह की शादी मुंबई में हो रही है.
अपनी पहली पत्नी से परेशान हैं पवन सिंह?
पवन सिंह के इस बयान ने एक बात तो साफ कर दी है कि वो फिलहाल तीसरी शादी करने के मूड में नहीं है. वैसे भी भोजपुरी का ये सुपरस्टार अपनी दूसरी पत्नी और उसके आरोपों से बहुत परेशान है. हाल ही में ज्योति सिंह ने पवन सिंह का जीना हराम कर दिया था. बात रही महिमा सिंह की तो पवन सिंह भोजपुरी की इस हसीना के साथ एक म्यूजिक एलबम पर काम कर रहे हैं. हालांकि फैंस मानने के लिए राजी नहीं हैं. पवन सिंह और महिमा सिंह जिस तरह से साथ रहने लगे हैं ऐसे में फैंस को भी उन पर शक होने लगा है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates